Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिवाली 2026: मिठाइयों से दूरी नहीं, समझदारी है जरूरी; डॉक्टर की इन सलाह से आसान होगा त्योहार का जश्न

Sun, 08 Nov 2026 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 08 Nov 2026 07:36 PM IST
सार

दिवाली पर मिठाइयों से दूरी बनाना मतलब त्योहार का मजा कम हो जाना। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये सबसे बड़ी टेंशन रहती है। लेकिन सही मिठाई, उसकी मात्रा का ध्यान रखकर और खानपान में संतुलन बनाकर त्योहार का आनंद लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health
दिवाली पर मिठाइयां खाते समय किन बातों का रखें ध्यान? - फोटो : Amarujala.com/AI

त्योहारों का मौसम हो और मिठाइयों की खुशबू घर-आंगन में न फैले, ऐसा भला कैसे हो सकता है। दिवाली हो या कोई दूसरा उत्सव, लड्डू, बर्फी और तरह-तरह के पकवान सेलिब्रेशन का खास हिस्सा होते हैं। लेकिन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए यही मिठास कभी-कभी परेशानी का सबब बन सकती है।



ऐसे में त्योहारों का आनंद लेने के लिए मिठाइयों से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी नहीं है, बल्कि आप सही चुनाव और सीमित मात्रा का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।

लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर विकल्पों को अपनाकर आप स्वाद के साथ सेहत का संतुलन भी बनाए रख सकते हैं।

Trending Videos
Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health
डाइट का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik.com

ग्लाइसेमिक इंडेक्स का रखें ध्यान

वैज्ञानिक रूप से लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) और लो ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) वाले मिष्ठानों का चयन करना ही उचित माना गया है। इनको फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों के साथ संतुलन बनाकर और भाग नियंत्रण को ध्यान में रखकर लेना रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने में मदद करता है।
 

  • लो जीआई स्वीट्स जैसे जौ, बेस्ड स्वीट्स को प्राथमिकता दें, जिनका जीआई 22 और जीएल 11 या कम हो।
  • दलिया कुकीज जिनका जीआई 55, जीएल 9-11 और ऑटमील कुकीस भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जिसका जीआई 55 और जीएल 38 मध्यम श्रेणी में आता है।
Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health
दिवाली की मिठाइयां - फोटो : Amarujala.com/AI

घर पर बनाएं हेल्दी मिठाइयां

आप बेसन लड्डू, जिसका जीआई 24 और जीएल 11 होता है का उपयोग कर सकती हैं। घर पर ही बनाए गए लड्डू भी उच्च प्रोटीन, फाइबर के साथ शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। आप गुड़ का उपयोग करने वाली मिठाइयां, जैसे कि गुड़, सीड़्स और ड्राई फ्रूट्स के बने लड्डू खा सकती हैं इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ और उच्च फाइबर होता है और जीआई भी कम होता है।
 

  • नारियल, गोंद , बाजरा जैसे मोटे अनाज की मिठाइयां जिनमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा और विभिन्न मिनरल्स होते हैं और ये डायबिटीज में ली जा सकती हैं। इनके अलावा फ्रूट कस्टर्ड स्वीट्स का अच्छा विकल्प है, जिसे ग्लाइसेमिक फ्रूट्स जैसे सेब, अनार, चेरीज के साथ मिलाकर स्किम्ड मिल्क के साथ बनाया जा सकता है, जो डायबिटीज के लिए घर पर बना एक अच्छा और फ्रेश विकल्प है।
  • खाद्य पदार्थों में चीनी की जगह आप काली किशमिश, शहद, खजूर, अंजीर और फ्रेश फ्रूट से प्राकृतिक मिठास ला सकती हैं। साथ ही इसे इलायची, दालचीनी और केसर आदि का उपयोग करके और स्वादिष्ट बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2026 and diabetes know How to Enjoy Sweets Without Compromising Your Health
दिवाली की मिठाइयां - फोटो : Amarujala.com/AI

कुछ बातों का रखना होगा खास ख्याल

आम तौर पर मीठे का सेवन करने से पहले प्रोटीन और फाइबर वाली चीजें खाने के बाद फैट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर चीजों का सेवन करने से शरीर में शुगर के अवशोषित होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

ध्यान रहे मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि मीठे का किसी भी रूप में अधिक सेवन रक्त शर्करा के लेवल को बढ़ा सकता है और सिर्फ घर पर बने पकवानों या मिष्ठानों का सेवन एक स्वस्थ दिनचर्या बनाए रखने में हमेशा कारगार साबित होता है।

डायबिटीज में संतुलित स्वस्थ दिनचर्या के साथ नाश्ते और भोजन का समय निश्चित बनाए रखना महत्वपूर्ण है। साथ ही दैनिक मॉडरेट व्यायाम करने से आप अतिरिक्त कैलोरीज जो मीठे के रूप में ली गई हैं, उसको बैलेंस्ड रखने में विशेष रूप से सहायक हो सकती है। व्यक्तिगत स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप योजना बनाने के लिए हमेशा किसी आहार विशेषज्ञ या स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से परामर्श लेना स्वस्थ जीवनशैली की बढ़ावा देना है।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed