फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: लंबे सफर के बाद इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना घेर सकती हैं बिमारियां

Sat, 18 Oct 2025 04:45 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 18 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

Dehydration After Travel: त्योहारों का सीजन चल रहा है और बहुत से लोग लंबा सफर तय करके अपने घर जा रहे हैं। सफर करने के शरीर थक जाता है, ऐसे में कुछ सावधानियां बरतना बहुत जरूरी है वरना तबियत खराब होने का जोखिम बढ़ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
diwali 2025 tips to follow these things after a long journey otherwise you may get sick
दिवाली में 2025 में भीड़ (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

Health Tips After Train Travel: दिवाली का त्योहार नजदीक है, और इन दिनों बड़ी संख्या में लोग अपने घरों तक पहुंचने के लिए ट्रेन, बस या फ्लाइट से लंबा सफर तय कर रहे हैं। घंटों की यह यात्रा अक्सर हमें थका हुआ, सुस्त और कमजोर महसूस कराती है, जिसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है।



यात्रा के दौरान लगातार एक ही मुद्रा में बैठे रहने से मांसपेशियों में अकड़न आती है, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो जाती है और अनियमित खान-पान के कारण हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। इससे भी बड़ी समस्या तब होती है, जब लोग घर पहुंचने के बाद आराम करने के बजाय, तुरंत ही सामान्य या त्योहारों वाली दिनचर्या में शामिल हो जाते हैं और कई ऐसी गलतियां करते हैं जो उनकी सेहत को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।

यह ऐसा समय होता है जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है और आप संक्रमणों की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। इसलिए त्योहारों का भरपूर आनंद लेने से पहले, अपने शरीर को पूरी तरह से रिकवर होने का मौका देना जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि लंबे सफर के बाद सेहतमंद बने रहने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

diwali 2025 tips to follow these things after a long journey otherwise you may get sick
डिहाइड्रेशन - फोटो : Freepik.com

हाइड्रेशन और हल्का आहार
सफर के दौरान पसीना आने और कम पानी पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। घर पहुंचते ही सबसे पहले गुनगुना पानी, नींबू पानी या नारियल पानी पीकर शरीर को हाइड्रेट करें। साथ ही, तुरंत भारी, तला-भुना या मसालेदार भोजन खाने से बचें। पाचन तंत्र को आराम देने के लिए दाल का पानी, खिचड़ी या सूप जैसा हल्का और सुपाच्य भोजन लें।


ये भी पढ़ें- Diwali 2025: त्योहारों के उत्साह में दिल की सेहत को न करें अनदेखा, डॉक्टर ने दिए हृदय रोगियों के लिए जरूरी टिप्स
 
diwali 2025 tips to follow these things after a long journey otherwise you may get sick
जिम - फोटो : Adobe Stock
तुरंत न करें भारी काम या व्यायाम
लंबी यात्रा के बाद शरीर को आराम की सख्त जरूरत होती है। घर पहुंचते ही भारी सामान उठाना या तुरंत इंटेंस वर्कआउट शुरू करना मांसपेशियों में दर्द और तनाव को बढ़ा सकता है। शरीर को शांत करने के लिए 15-20 मिनट की हल्की स्ट्रेचिंग करें। इससे अकड़न दूर होगी और रक्त संचार बेहतर होगा।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या पटाखे माईग्रेन को ट्रिगर कर सकते है? इस दिवाली जरूर बरतें ये सावधानियां
 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2025 tips to follow these things after a long journey otherwise you may get sick
स्लीप - फोटो : adobe stock
पर्याप्त नींद और आराम को प्राथमिकता दें
अक्सर लोग घर पहुंचकर दोस्तों या रिश्तेदारों से मिलने में लग जाते हैं और नींद को नजरअंदाज कर देते हैं। यात्रा की थकान को दूर करने के लिए पर्याप्त नींद (7-8 घंटे) लेना बहुत जरूरी है। नींद के दौरान ही शरीर की मरम्मत होती है और इम्यूनिटी को रीचार्ज करता है।

 
विज्ञापन
diwali 2025 tips to follow these things after a long journey otherwise you may get sick
हाथों की सफाई - फोटो : Freepik.com
हाथों की सफाई और पर्सनल हाइजीन
यात्रा के दौरान हम कई जगहों के संपर्क में आते हैं, जहां वायरस और बैक्टीरिया हो सकते हैं। घर पहुंचने पर तुरंत साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं और स्नान करें। यह सुनिश्चित करेगा कि आप सफर से आए किसी भी संक्रमण को घर में न फैलाएं, जिससे आपकी और परिवार की सेहत सुरक्षित रहेगी।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed