फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: सुरक्षित और सेहतमंद दिवाली के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान, जानिए क्या करें-क्या नहीं

Thu, 31 Oct 2024 04:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Oct 2024 04:49 PM IST
सार

दिवाली उत्सव के दौरान बरती गई लापरवाही सारे मजे को किरकिरा कर सकती है। सेहतमंद और सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए इस बारे में जानते हैं।
 

विज्ञापन
diwali 2024 Tips for a Safe and Healthy Diwali know what to do and avoid
दिवाली 2024 - फोटो : Adobe Stock

दिवाली का त्योहार खुशियां, रोशनी और उल्लास का प्रतीक है। घरों को रोशन करना इस बात का संकेत है कि अंधकार दूर करने के लिए एक छोटा सा दिया ही काफी है। त्योहार में हम अपने दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलते हैं, उपहार देते हैं और खुशियां बांटते हैं। पर ध्यान रहे इस दौरान बरती गई लापरवाही सारे मजे को किरकिरा कर सकती है। पटाखों से निकलने वाला धुंआ और शोर के साथ खान-पान में गड़बड़ी के कारण सेहत पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। 



धुएं से सांस संबंधी समस्याएं, शोरगुल से मानसिक तनाव और अत्यधिक मीठे-मसालेदार भोजन से पाचन तंत्र और ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। इसलिए सेहतमंद और सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए कुछ बातों का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

आइए जानते हैं कि सेहत का ध्यान रखते हुए किस तरह से दीपावली के इस पर्व का आनंद लिया जा सकता है?

diwali 2024 Tips for a Safe and Healthy Diwali know what to do and avoid
सेहतमंद दिवाली कैसे मनाएं? - फोटो : Adobe Stock

सेहतमंद हो दिवाली

दिवाली का सही अर्थ है खुशी और उमंग, जो तब तक सच्चे मायनों में नहीं है जब तक हम और हमारे आसपास के लोग स्वस्थ और सुरक्षित न रहें। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, त्योहारों के दौरान हमें अपनी सेहत को किसी भी प्रकार से अनदेखा नहीं करना चाहिए। घर की सजावट में कृत्रिम रंगों और प्लास्टिक डेकोरेशन की जगह प्राकृतिक और पर्यावरण अनुकूल चीजों का उपयोग करें। ताजे फूल, दीये और पत्तों से घर सजाने से प्रदूषण कम होता है और वातावरण भी ताजगी भरा रहता है।

इसके अलावा खानपान का विशेष ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है क्योंकि मिठाइयां, तली हुई चीजें आपके लिए समस्या बढ़ाने वाली हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि सुरक्षित और स्वस्थ दीपावली मनाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

diwali 2024 Tips for a Safe and Healthy Diwali know what to do and avoid
पौष्टिक चीजों का सेवन जरूरी - फोटो : Freepik.com

सेहतमंद दिवाली के लिए क्या करें?

कुछ बातों का ध्यान रखकर सुरक्षित और सुखद दीपावली का आनंद उठा सकते हैं।

  • पटाखे जलाने से बचें। यदि जला रहे हैं तो इसे खुली जगह और भीड़-भाड़ से दूर स्थान पर ही जलाएं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है।
  • पटाखे जलाते समय सुरक्षात्मक चश्मा पहनें, ताकि आंखों को चिंगारियों और धुएं से बचाया जा सके।
  • मिठाई और तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन संतुलित मात्रा में करें। अधिक चीनी और तेल से स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
  • त्योहारों में शरीर को हाइड्रेट जरूर रखें। डिहाइड्रेशन से सांस की समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं।
  • त्योहारों  के दौरान भी व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें। ये कैलोरी बर्न करने और वजन कंट्रोल करने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2024 Tips for a Safe and Healthy Diwali know what to do and avoid
सेहत का रखें ध्यान - फोटो : Freepik

क्या न करें?

दिवाली के दौरान कुछ बातों पर विशेष ध्यान दें और इससे बचाव करें। 

  • छोटे बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। उन्हें हमेशा बड़ों की देखरेख में ही पटाखे जलाने दें ताकि वे सुरक्षित रहें।
  • पटाखे जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण सांस से संबंधी समस्याएं होती हैं। पटाखों से दूर रहें।
  • नायलॉन या सिंथेटिक कपड़े पहनने से बचें, ये कपड़े आग पकड़ सकते हैं। इसके बजाय सूती कपड़े पहनें जो सुरक्षित होते हैं।
  • मिठाई का अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, इससे शुगर और वजन बढ़ने का खतरा रहता है। 



-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed