फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: मिठाइयां और लजीज पकवान कहीं बढ़ा न दें त्योहारों में आपका वजन, इन बातों का रखें खास ध्यान

Thu, 31 Oct 2024 11:26 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 31 Oct 2024 11:26 AM IST
सार

दिवाली में मिठाइयां और हाई कैलोरी वाली चीजों के अधिक सेवन से न सिर्फ शुगर बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही इससे वजन भी बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि  त्योहार में खान-पान को लेकर किन बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है?

विज्ञापन
diwali 2024 health tips weight gain during Diwali effective tips to avoid weight gain
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com

स्वादिष्ट मिठाइयों और पकवानों के बिना दिवाली बिल्कुल अधूरी है। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही घर में तरह-तरह की मिठाइयां, नमकीन, स्नैक्स और स्वादिष्ट भोजन बनना शुरू हो जाता है, इसका सभी को बेसब्री से इंतजार भी रहता है। पर ध्यान रहे त्योहारों के दौरान खान-पान को लेकर बरती गई किसी भी तरह की लापरवाही सेहत के लिए दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है।



मिठाइयां और हाई कैलोरी वाली चीजों के अधिक सेवन से न सिर्फ शुगर बढ़ने का खतरा रहता है साथ ही इससे वजन भी बढ़ सकता है। वजन बढ़ने को सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। परंतु कुछ उपायों को अपनाकर आप इस त्योहार का आनंद भी ले सकते हैं और वजन भी नियंत्रित रख सकते हैं। कैसे, आइए जानते हैं।

diwali 2024 health tips weight gain during Diwali effective tips to avoid weight gain
मिठाइयों से बढ़ सकता है वजन - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, दिवाली का त्योहार मिठास, खुशी और स्वादिष्ट भोजन वाला होता है, लेकिन अपनी सेहत  को ठीक बनाए रखने के लिए खान-पान को लेकर सावधानी बरतना भी उतना ही जरूर है। डायबिटीज रोगियों को तो विशेष अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि आहार को लेकर थोड़ी भी लापरवाही ब्लड शुगर को बढ़ाने वाली हो सकती है।

आइए जानते हैं कि त्योहार में खान-पान को लेकर किन बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है जिससे वजन को बढ़ने से रोका जा सके और उत्सव का आनंद भी ले सकें। 

diwali 2024 health tips weight gain during Diwali effective tips to avoid weight gain
पौष्टिक चीजों का सेवन जरूरी - फोटो : Freepik.com

मिठाइयों का मजा लें, लेकिन सीमित मात्रा में

ऐसा नहीं है कि आप त्योहारों पर मिठाई बिल्कुल न खाएं, लेकिन हमेशा इसकी मात्रा का विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक शक्कर वाली मिठाइयों की जगह हेल्दी विकल्प चुनें जैसे कि गुड़ से बनी मिठाइयां, ड्राई फ्रूट लड्डू या लो-कैलोरी स्वीट्स। ये विकल्प न केवल सेहतमंद होते हैं बल्कि शरीर को ऊर्जा भी देते हैं। डायबिटीज रोगियों को मिठाइयों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2024 health tips weight gain during Diwali effective tips to avoid weight gain
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com

खूब पानी पीते रहना जरूरी

दिवाली के दौरान खान-पान में गड़बड़ी के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए खूब पानी पीना जरूरी है। भोजन से पहले पानी पीने से पेट थोड़ा भर जाता है, जिससे आप कम खाते हैं। इसके अलावा पानी पीते रहने से शरीर से अतिरिक्त चीनी की मात्रा भी बाहर निकल जाती है जिससे शुगर या वजन बढ़ने के खतरे को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
diwali 2024 health tips weight gain during Diwali effective tips to avoid weight gain
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

फाइबर वाली चीजें जरूर खाएं

त्योहारों के दौरान वजन को बढ़ने से रोकने का एक आसान तरीका है आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा बढ़ाना। खाने में फाइबर युक्त फल और सलाद को शामिल करें। यह आपके पाचन तंत्र को सही रखने के साथ-साथ भूख को नियंत्रित रखता है और आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। फाइबर वाली चीजों को शुगर और वजन दोनों को कंट्रोल रखने में फायदेमंद पाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed