फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्यादा आम खाने से होते हैं ये नुकसान, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Mon, 24 May 2021 05:36 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Mon, 24 May 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
disadvantages of eating  mangoes in hindi
आम अधिकांश लोगों को पसंद आता है - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rewa Maheshwari

डॉ रेवा माहेश्वरी

अर्पण हॉस्पिटल, सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट, इंदौर

डिग्री- मास्टर्स- फूड न्यूट्रीशियन

अनुभव - 9 वर्ष

कई लोगों को गर्मियों के मौसम का इंतजार सिर्फ इसलिए होता है क्योंकि इस मौसम में फलों का राजा आम आता है। आम अधिकांश लोगों को पसंद आता है लेकिन अन्य फलों की तरह आम अपने साथ सिर्फ फायदे लेकर नहीं आता है। आम के सेवन से शरीर को कई प्रकार के नुकसान भी हो सकते हैं इसलिए इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में नहीं किया जाना चाहिए। अगली स्लाइड्स से जानते हैं आम का ज्यादा सेवन कर लेने से किस प्रकार के नुकसान शरीर को हो सकते हैं।  

disadvantages of eating  mangoes in hindi
इसका सेवन बहुत संतुलित मात्रा में करना चाहिए - फोटो : Pixabay

मुंहासों का निकलना
आम एक ऐसा फल है जिसकी तासीर बहुत गर्म होती है इसलिए इसका सेवन बहुत संतुलित मात्रा में करना चाहिए। कई बार हमें पता ही नहीं होता है और स्वाद- स्वाद में हम जमकर आम खा लेते हैं और फिर 1-2 दिन में ही हमारे चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। आम से बहुत जल्दी शरीर में गर्मी बढ़ती है इसलिए रोज तो इसका सेवन न ही करें और जब भी आम खा रहे हैं तो थोड़ी- थोड़ी मात्रा में इसे खाएं। 

disadvantages of eating  mangoes in hindi
अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है - फोटो : social media

ब्लड- शुगर लेवल का बढ़ना
डायबिटीज के मरीजों को तो आम का लालच करना ही नहीं चाहिए। आम में पहली ही बहुत अधिक मिठास होती है, ऐसे में इसे खाने से अचानक ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। आमरस का सेवन तो मधुमेह रोगियों के लिए और भी मुश्किल खड़ी कर सकता है क्योंकि पहले ही आम अपने आप में बहुत मीठा होता है और रस या शेक में इसमें कृत्रिम शक्कर भी मिलाई जाती है जो कि ब्लड शुगर लेवल को बहुत जल्दी असंतुलित कर देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
disadvantages of eating  mangoes in hindi
दस्त भी लग सकती है - फोटो : सोशल मीडिया

दस्त लगना
आम खाने से दस्त लगने की समस्या भी हो जाती है। अक्सर यह समस्या बच्चों को अधिक होती है इसलिए बच्चे यदि आम खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा मात्रा में वे आम न खाएं। आम के फल में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है और शरीर में जिस प्रकार फाइबर की कमी से कब्ज हो सकती है, ठीक उसी प्रकार यदि फाइबर का अधिक सेवन कर लिया जाए तो दस्त भी लग सकती है इसलिए सोच-समझकर ही इनका सेवन करें।

विज्ञापन
disadvantages of eating  mangoes in hindi
आम खाना ही है तो सिर्फ स्वाद के लिए खाएं - फोटो : social media

वजन बढ़ना
आम के अधिक सेवन से वजन अचानक बढ़ सकता है क्योंकि आम में बहुत अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। यदि आप किसी डाइट रूटीन का पालन कर रहे हैं या वजन घटाने के लिए प्रयासरत हैं, ऐसे में यदि आपने आम खा लिया तो आपकी सारी डाइट और कसरत बराबर हो जाएगी इसलिए कोशिश करें कि यदि आम खाना ही है तो सिर्फ स्वाद के लिए खाएं, उससे पेट भरने की कोशिश करेंगे तो मोटापा बढ़ने लगेगा। 

नोट- यह लेख अर्पण हॉस्पिटल की सीनियर न्यूट्रीशनिस्ट डॉक्टर रेवा माहेश्वरी से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रेवा को इस क्षेत्र में पिछले 9 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपनी डिग्री जी.बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एवंं टेक्नोलॉजी, पंतनगर से ली है।

अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed