फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्दी डाइट: मोनोअनसैचुरेटेड फैट को क्यों माना जाता है सेहत के लिए 'गुड'? ये हरा फल है इसका खजाना

Sun, 06 Sep 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर के लिए जरूरी ‘गुड फैट’ है, जो हार्ट हेल्थ और कोलेस्ट्रॉल को बेहतर रखने में मदद कर सकता है। एवोकाडो इसका अच्छा स्रोत है। इसमें हेल्दी फैट के साथ फाइबर, पोटेशियम, फोलेट और विटामिन-ई भी पाए जाते हैं, जिससे यह संतुलित डाइट का हिस्सा बन सकता है।

विज्ञापन
Monounsaturated Fat Benefits for health know Why Avocado Is Considered a Heart-Healthy Fruit
मोनोअनसैचुरेटेड फैट - फोटो : Amarujala.com/AI

आहार में फैट का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में वजन बढ़ने और सेहत खराब होने की चिंता बढ़ जाती है। लेकिन शरीर के लिए हर फैट नुकसानदायक नहीं होता, इतना ही नहीं हमें रोजाना डाइट से हेल्दी फैट वाली चीजें लेने की जरूरत भी होती है। मोनोअनसैचुरेटेड फैट भी ऐसा ही है, जिसे गुड फैट कहा जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देने के साथ दिल की सेहत को बेहतर रखने और बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकता है। इसलिए हेल्दी डाइट में इसकी संतुलित मात्रा जरूरी है।



मोनोअनसैचुरेटेड फैट कई खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। ऑलिव ऑयल, बादाम, मूंगफली, सीड्स और कुछ दूसरे खाद्य पदार्थ इसके अच्छे स्रोत हैं। लेकिन इन सबके बीच एवोकाडो खास है, क्योंकि इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैट के साथ फाइबर, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन-ई और कई दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। यानी एक ही फल से शरीर को कई तरह के जरूरी पोषण मिल सकते हैं।

Monounsaturated Fat Benefits for health know Why Avocado Is Considered a Heart-Healthy Fruit
एवोकाडो के फायदे - फोटो : Adobe Stock

एवोकाडो दे सकता है कई फायदे

एवोकाडो में मौजूद  हेल्दी फैट इसे खासतौर पर हार्ट हेल्थ के लिए उपयोगी खाद्य पदार्थ बनाता है। संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में मोनोअनसैचुरेटेड फैट लेने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। वहीं, एवोकाडो का फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचना आसान हो सकता है।

यही वजह है कि एवोकाडो की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही है।

Monounsaturated Fat Benefits for health know Why Avocado Is Considered a Heart-Healthy Fruit
हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है हेल्दी फैट - फोटो : Freepik.com

हार्ट के लिए फायदेमंद

एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स इसे दिल के सेहत के लिए हेल्दी फूड बनाते हैं। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। एलडीएल का स्तर ज्यादा होने पर धमनियों में प्लाक जमा होने का खतरा बढ़ सकता है।
 

  • डाइट में एवोकाडो जैसे हेल्दी फैट वाले खाद्य पदार्थ शामिल करना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, सिर्फ एवोकाडो खाने से हृदय रोगों से नहीं बचा जा सकता। इसके साथ आपको रोजाना संतुलित डाइट की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monounsaturated Fat Benefits for health know Why Avocado Is Considered a Heart-Healthy Fruit
एवोकाडो के फायदे - फोटो : Freepik.com

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उपयोगी

एवोकाडो में मौजूद फोलेट भी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है। फोलेट शरीर में कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है और मस्तिष्क के सामान्य कामकाज के लिए भी जरूरी है। कुछ अध्ययनों में फोलेट की कमी और अवसाद के बीच संबंध देखा गया है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए पूरी डाइट, नींद, शारीरिक गतिविधि और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की मदद जरूरी है।


कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है ये फल

एवोकाडो में सिर्फ हेल्दी फैट ही नहीं होता। इसमें फाइबर, फोलेट, विटामिन-ई, पोटेशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व भी मिलते हैं।

  • फाइबर पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। 
  • वहीं, पोटेशियम शरीर के सामान्य कामकाज के लिए जरूरी मिनरल है। इस तरह एवोकाडो को डाइट में शामिल करने से कई जरूरी पोषक तत्व मिल सकते हैं।
  • आंखों की सेहत बनाए रखने में भी एवोकाडो मददगार हो सकता है। इसमें ल्यूटिन और जिएक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ये आंखों को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में भूमिका निभाते हैं।


 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed