Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
कोरोना की दूसरी लहर में पहली लहर की अपेक्षा अधिक गंभीर मरीज देखने को मिल रहे हैं और साथ ही संक्रमण की वजह से मौत का आंकड़ा भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। ऐसे में कोरोना से जुड़े हर एक टेस्ट की काफी अहमियत हो गई है। आरटी-पीसीआर टेस्ट और सीटी-स्कैन के बारे में तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोरोना में सीआरपी टेस्ट क्या होता है, यह टेस्ट किसे कराना चाहिए और कब कराना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में सबकुछ...
{"_id":"60ab8deaf4cfa043947eae1e","slug":"coronavirus-what-is-crp-test-how-crp-test-useful-in-covid-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: सीआरपी टेस्ट क्या होता है, यह किसे और कब कराना चाहिए? जानिए सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना वायरस: सीआरपी टेस्ट क्या होता है, यह किसे और कब कराना चाहिए? जानिए सबकुछ
Mon, 24 May 2021 05:08 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 24 May 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
क्या होता है सीआरपी टेस्ट?
- सीआरपी का मतलब होता है सी-रिएक्टिव प्रोटीन, जो शरीर में सूजन को इंगित करता है। अगर शरीर में किसी प्रकार की सूजन हो गई है, तो खून में सीआरपी का स्तर बढ़ जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कोरोना की जांच के लिए आरटी-पीसीआर और सीटी स्कैन के अलावा मरीज सीआरपी टेस्ट भी करा सकते हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
कैसे होता है सीआरपी टेस्ट?
- यह एक सामान्य ब्लड टेस्ट है, जिसमें शरीर में सीआरपी के स्तर को मापने के लिए ब्लड का सैंपल लिया जाता है। इस टेस्ट की सबसे खास बात ये है कि इसके नतीजे महज कुछ ही मिनटों में आ जाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि सीआरपी का स्तर जितना बढ़ा हुआ होगा, शरीर में संक्रमण भी उतना ही बढ़ा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कब और किसे कराना चाहिए सीआरपी टेस्ट?
- विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना के हल्के और मध्यम लक्षण वाले मरीजों को सीआरपी टेस्ट कराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन अगर मरीज में गंभीर लक्षण हैं तो यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। अगर सीआरपी का स्तर बढ़ता है तो डॉक्टर से जरूर सलाह लेनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- विशेषज्ञ कहते हैं कि सीआरपी टेस्ट खुद से नहीं करवाना चाहिए, बल्कि मरीज के लक्षणों की गंभीरता को देखकर ही डॉक्टर यह टेस्ट करवाते हैं। आमतौर पर इस टेस्ट की कीमत 500 रुपये होती है, लेकिन अलग-अलग लैब में इसकी अलग-अलग कीमतें हो सकती हैं।