फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dietary Tips: विटामिन B-12 से भरपूर होती हैं ये सब्जियां और फल, कमजोर शरीर हो जाएगा चुस्त और फिट

Sat, 22 Jul 2023 02:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jul 2023 02:01 PM IST
विज्ञापन
dietry tips for vitamin b12 know fruits and vegetables for vitamin b12 deficiency
शरीर में विटामिन बी-12 की कैसे करें पूर्ति - फोटो : iStock

विटामिन-बी12 शरीर के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है, ये आपके शरीर की रक्त और तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों में इस विटामिन की कमी हो जाती है उन्हें कमजोरी, सुन्न होने, चलने में परेशानी, मतली आने, वजन कम होना, चिड़चिड़ापन, थकान और हृदय गति में वृद्धि जैसी दिक्कतें बनी रहती है। दीर्घकालिक रूप से इस विटामिन की कमी के कारण मस्तिष्क में क्षति और एनीमिया होने का भी खतरा हो सकता है। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार के माध्यम से इसकी पूर्ति करने की सलाह दी जाती है।



हमारे दैनिक भोजन में कई ऐसी सब्जियां और फल हैं जो शरीर के लिए इस विटामिन की पूर्ति करने के साथ आपको कई बीमारियों के जोखिम से बचाने में सहायक हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि आहार में किन-चीजों को शामिल करके इसकी आसानी से पूर्ति की जा सकती है?

dietry tips for vitamin b12 know fruits and vegetables for vitamin b12 deficiency
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी - फोटो : iStock

विटामिन बी-12 क्यों है जरूरी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, विटामिन-बी12 प्राकृतिक रूप से पशुओं पर आधारित खाद्य पदार्थों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही कारण है कि शाकाहारी लोगों में इसकी कमी होने का खतरा अधिक हो सकता है। हालांकि कुछ सब्जियों-फलों को आहार में शामिल करके आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

शरीर में इसकी कमी होने के दुष्प्रभावों से खुद को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है कि आहार के माध्यम से इसकी पूर्ति को सुनिश्चित किया जाए।

dietry tips for vitamin b12 know fruits and vegetables for vitamin b12 deficiency
केला खाने के फायदे - फोटो : istock

केला खाने से मिलता है लाभ

केला अत्यधित पौष्टिक और विटामिन युक्त फलों में से एक है। विटामिन बी12 की प्राप्ति के लिए भी केले का सेवन करना सबसे लाभकारी हो सकता है। इससे आप विटामिन बी-12 की दैनिक आवश्यकताओं की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।

केले में विटामिन्स के साथ फाइबर भी होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने, तनाव को कम करने, कब्ज और अल्सर की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। केले में शरीर के पूरे तापमान को नियंत्रित करने की शक्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dietry tips for vitamin b12 know fruits and vegetables for vitamin b12 deficiency
चुकंदर से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

चुकंदर का करें सेवन

चुकंदर में काफी मात्रा में स्वास्थ्यवर्धक तत्व मौजूद होते हैं। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, खनिज, कैल्शियम और पाया जाता है। इसे विटामिन बी12 का पावरहाउस कहा जाता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने, एनीमिया को दूर करने और ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में चुकंदर के सेवन को फायदेमंद पाया गया है।

आप आहार में चुकंदर को शामिल करके आसानी से विटामिन-बी 12 की कमी के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने में लाभ पा सकते हैं।

विज्ञापन
dietry tips for vitamin b12 know fruits and vegetables for vitamin b12 deficiency
पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं काले चने - फोटो : istock

चने को आहार का बनाएं हिस्सा

जो लोग चिकन या मांसाहार वाली चीजों का सेवन नहीं करते हैं उनके लिए चना सबसे अच्छा विकल्प है। विटामिन-बी12 के साथ-साथ ये फाइबर, प्रोटीन और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने से आयरन के अवशोषण को बढ़ाने और प्रोटीन की मात्रा को बेहतर बनाने में लाभ मिल सकता है।

स्प्राउट्स या फिर अन्य रूप से आहार में चने को जरूर शामिल किया जाना चाहिए, ये शरीर के लिए बहुत लाभकारी है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed