फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सेहत की दुश्मन है नाश्ते की यह पसंदीदा चीज, डायबिटीज वालों को करना चाहिए बिल्कुल परहेज

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Diabetes Patient Avoid White Bread in Breakfast Know Its Effect on Blood Sugar Level
सुबह का नाश्ता स्वस्थ रखना बहुत जरूरी - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के नाश्ते की पौष्टिता पर ध्यान रखना सबसे आवश्यक माना जाता है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, नाश्ते में मौसमी फल, अंडे, दूध आदि को जरूर शामिल किया जाना चाहिए, जिससे शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा प्राप्त हो सके। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, हम सभी के घरों में नाश्ते को लेकर जो चलन है वह सेहत के लिए बेहतर नहीं माना जा सकता है। हम में से ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड या मैदे से बनी चीजों को शामिल करते हैं, पर इसे सेहत के लिहाजे से कई प्रकार से नुकसानदायक पाया गया है। विशेषकर व्हाइट ब्रेड का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।



व्हाइट ब्रेड में मुख्यरूप से कार्बोहाइड्रेट की अधिकता होता है, ऐसे में इसका अधिक सेवन डायबिटीज की समस्या और वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ा सकता है। ब्रेड में शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व भी नहीं होते हैं, ऐसे में इसे पौष्टिक नाश्ते के रूप में सेवन में नहीं लाया जा सकता है। इसके अलावा ब्रेड जैसी चीजें अधिक प्रोसेस्ड होती हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा रहता है।

आइए जानते हैं कि ब्रेड का अधिक सेवन करना किस प्रकार से सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

Diabetes Patient Avoid White Bread in Breakfast Know Its Effect on Blood Sugar Level
सफेद ब्रेड के सेवन से नुकसान - फोटो : Pixabay

ब्रेड में पोषकता की कमी

सफेद ब्रेड से बनी चीजें आपको स्वादिष्ट जरूर लग सकती हैं, पर असल में इसे शरीर को पोषण देने के लिए बेहतर विकल्प नहीं माना जा सकता है। ब्रेड को तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान आटे की पौष्टिकता कम हो जाती है, साथ ही चूंकि यह मैदे का बना हुआ होता है ऐसे में इससे पाचन और वजन की समस्या भी हो सकती है। व्हाइट ब्रेड के सेवन से शुगर लेवल बढ़ने का भी जोखिम होता है।

Diabetes Patient Avoid White Bread in Breakfast Know Its Effect on Blood Sugar Level
सफेद ब्रेड से बढ़ सकता है शुगर लेवल - फोटो : iStock

ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या

व्हाइट ब्रेड में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बहुत कम होती है, ऐसे में सफेद ब्रेड तेजी से पच जाता है और इसके अवशोषित होने की प्रक्रिया भी काफी तेज होती है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में 2010 में प्रकाशित शोध से पता चलता है कि ब्रेड जैसी प्रोसेस्ड चीजों का अधिक सेवन करने वाले लोगों में टाइप-2 डायबिटीज की जटिलताओं के बढ़ने का खतरा अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes Patient Avoid White Bread in Breakfast Know Its Effect on Blood Sugar Level
वजन को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : iStock

बढ़ सकता है वजन

यदि आप वजन कम करने के प्रयास में लगे हुए हैं तो भी सफेद ब्रेड जैसे कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। चूंकि यह तेजी से पच जाते हैं जिससे अधिक खाने की इच्छा होती है साथ ही इसके अवशेष फैट के रूप में एकत्रित होने लग जाते हैं जिससे वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। चूंकि पाचन स्वास्थ्य के लिए भी इसे नुकसानदायक माना जाता है ऐसे में व्हाइट ब्रेड वाली चीजों का सेवन कम से कम किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Diabetes Patient Avoid White Bread in Breakfast Know Its Effect on Blood Sugar Level
ग्रेन ब्रेड के सेवन के लाभ - फोटो : istock

किन ब्रेड्स का कर सकते हैं सेवन?

यदि आप आहार में ब्रेड को शामिल करना चाह रहे हैं तो व्हाइट ब्रेड की जगह पर ग्रेन ब्रेड को शामिल किया जा सकता है। आटे से बने ब्रेड न सिर्फ शरीर को काम करने की शक्ति प्रदान करते हैं साथ ही गेंहू के आटे में फाइबर और शरीर के लिए आवश्यक अन्य कई तत्व भी होते हैं, जिसकी शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। नाश्ते में ग्रेन ब्रेड के साथ फल-सलाद और डेयरी उत्पादों को जरूर शामिल किया जाना चाहिए। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed