फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day: डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार है इन चीजों का सेवन, ब्लड शुगर लेवल होता है नियंत्रित

Mon, 14 Nov 2022 12:11 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Diabetes Day 2022: Foods for Diabetes Patients to Control Sugar level Know Know Diabetes Health News in Hindi
डायबिटीज मरीजों के लिए सेहतमंद आहार - फोटो : iStock

Diabetes Day 2022: भारत समेत दुनियाभर में हाल के वर्षों में तेजी से डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 42.2 करोड़ से अधिक लोग इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के शिकार हैं। भारत में भी मधुमेह तेजी से फैलने वाली सबसे घातक बीमारियों में से एक है। भारत में 77 करोड़ से अधिक वयस्क मधुमेह के शिकार हैं। शोधकर्ताओं का अनुमान है कि साल 2045 तक यह आंकड़ा बढ़कर 13.4 हो सकता है। लोगों को मधुमेह के बारे में जागरूक करने के लिए हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है।



डायबिटीज से बचाव के लिए जीवनशैली और आहार में सुधार की आवश्यकता होती है। वहीं जो लोग पहले से मधुमेह से पीड़ित हैं, उन्हें खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डायबिटीज का जोखिम कम करने के लिए मधुमेह रोगियों को कुछ पोषक चीजों के सेवन की सलाह देते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित होता है। जानें मधुमेह रोगियों को किन चीजों का करना चाहिए सेवन।

Diabetes Day 2022: Foods for Diabetes Patients to Control Sugar level Know Know Diabetes Health News in Hindi
सब्जियां - फोटो : pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां

मधुमेह रोगियों के लिए हरी और पत्तेदार सब्जियों का सेवन लाभकारी है। हरी सब्जियां पौष्टिकता से भरपूर होती हैं और इनमें कैलोरी कम होती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ, इस तरह की पौष्टिक सब्जियों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। पालक, केले और पत्तेदार साग में विटामिन सी सहित कई विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ने से रोकने का काम हरी सब्जियां करती हैं।

Diabetes Day 2022: Foods for Diabetes Patients to Control Sugar level Know Know Diabetes Health News in Hindi
अंडे के सेहतमंद फायदे - फोटो : सोशल मीडिया

अंडे खाना है फायदेमंद

डायबिटीज रोगियों के लिए अंडा फायदेमंद है। अंडे का सेवन शरीर में सूजन को कम करने के साथ ही इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार करता है। एक अध्ययन के मुताबिक, नाश्ते में अंडे का सेवन रक्त शर्करा के स्तर का प्रबंधन करने में मदद करता है। शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को आसानी से अंडा पूरा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes Day 2022: Foods for Diabetes Patients to Control Sugar level Know Know Diabetes Health News in Hindi
नट्स के फायदे - फोटो : Istock

नट्स के फायदे

एक शोध के मुताबिक, नट्स रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित कर सकते हैं। नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें। टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला कि मूंगफली और बादाम खाने से ब्लड शुगर के स्तर में कमी आती है। अखरोट का सेवन भी डायबिटीज के मरीज के लिए लाभकारी है।

विज्ञापन
Diabetes Day 2022: Foods for Diabetes Patients to Control Sugar level Know Know Diabetes Health News in Hindi
भिंडी के सेहतमंद फायदे - फोटो : istock

भिंडी के फायदे

सब्जियों में भिंडी का सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। भिंडी पॉलीसेकेराइड और फ्लेवोनोइड्स एंटीऑक्सीडेंट का एक समृद्ध स्रोत है, जो रक्त-शर्करा को कम करने में मदद करता है। भिंडी में एंटीबायोटिक गुण भी होते हैं। एक महीने रोजाना भिंडी का सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है

------
नोट: यह लेख मधुमेह रोग विशेषज्ञ के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed