फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alert: दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का खतरा बढ़ा, आप भी न हो जाएं शिकार; अभी से शुरू कर दें बचाव के उपाय

Mon, 21 Jul 2025 06:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Jul 2025 06:48 PM IST
सार

  • डेंगू बुखार एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चिंता का विषय है, साल 2024 में, वैश्विक स्तर पर 1.41 करोड़ डेंगू के मामले सामने आए।
  • मानसून की शुरुआत होते ही देश में मच्छरजनित रोगों के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
dengue in delhi ncr latest news and updates how to prevent dengue in hindi
डेंगू और इसका खतरा - फोटो : Freepik.com

मानसून की शुरुआत होते ही मच्छरजनित रोगों के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हो जाते हैं। ये मौसम डेंगू-मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। हर साल जुलाई से अक्तूबर के महीने में देश में डेंगू के कारण न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ जाता है, बल्कि इससे लोगों को मौत का खतरा भी देखा जाता रहा है।



डेंगू बुखार एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चिंता का विषय है, जिसके दुनियाभर में हर साल लाखों मामले सामने आते हैं। साल 2024 में, वैश्विक स्तर पर 1.41 करोड़ डेंगू के मामले सामने आए। इस रोग के जोखिमों को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सतर्कता बरतते रहने की सलाह देते हैं।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को डेंगू हो सकता है, इसलिए मच्छरों से बचाव के उपाय करना और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना जरूरी हो जाता है। डॉक्टरों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित एनसीआर में भी लोगों को अभी से डेंगू से बचाव के लेकर सावधान रहने की सलाह दी है।

dengue in delhi ncr latest news and updates how to prevent dengue in hindi
डेंगू का खतरा - फोटो : Freepik.com

दिल्ली-एनसीआर में डेंगू का खतरा

डेंगू को लेकर कोई हालिया डेटा रिपोर्ट साझा नहीं की गई है। 20 अप्रैल तक के डेटा पर गौर करें तो पता चलता है कि राजधानी दिल्ली-एनसीआर में डेंगू के 118 मामले रिपोर्ट किए गए। फिलहाल ये मामले पिछले साल की तुलना में कम हैं, जब साल 2024 में इस समय तक 130 केस  सामने आए थे। साल 2023 और 2022 में क्रमशः 47 और 74 डेंगू के मामले सामने आए थे। 

दिल्ली-नोएडा सहित गुरुग्राम से भी प्राप्त हो रही जानकारियों के मुतबिक यहां भी डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।

dengue in delhi ncr latest news and updates how to prevent dengue in hindi
मच्छरों से होने वाली बीमारियां - फोटो : Freepik.com

गुरुग्राम में डेंगू के मामले

मिलेनियम सिटी में बारिश होने से विभिन्न इलाकों में पानी जमा होने से डेंगू का खतरा बढ़ गया है। इस वजह से मच्छरजनित बीमारियों के मामले आने शुरू हो गए हैं। जिले में पहले से डेंगू व मलेरिया मामले मिल चुके हैं। शनिवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए, जिनमें से एक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

मानसून की शुरुआत से ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने और डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए प्रयास करते रहने की सलाह दी है। 

जिला मलेरिया अधिकारी विकास स्वामी ने कहा, शहर में फॉगिंग के लिए दवाइयां नगर निगम को उपलब्ध करा दी गई हैं। साथ ही लोगों से हफ्ते में एक दिन ड्राई डे मनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि छतों पर गमलों, कूलर और टायरों की सफाई हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue in delhi ncr latest news and updates how to prevent dengue in hindi
मच्छरों से करें बचाव - फोटो : freepik.com

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए जरूरी सलाह

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कुछ जरूरी सलाह दिए हैं, जिनकी मदद से आप डेंगू के लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ सावधानियों को ध्यान में रखकर आप और आपका परिवार डेंगू से सुरक्षित रह सकता है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि सभी लोगों को डेंगू को लेकर कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

  • डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।
  • अगर आपको कुछ दिनों से तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर पर लाल चकत्ते, आंख घुमाने पर दर्द हो रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए।
  • डेंगू के कारण आपको पीठ और जोड़ों में दर्द के साथ कुछ स्थितियों में मसूड़ों और नाक से खून आने की भी दिक्कत हो सकती है।
  • ये मच्छर बर्तन, कूलर और बेकार पड़ी वस्तुओं आदि में जमा पानी में पनपते हैं।
  • डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं। मच्छरों को काटने से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें और रात में मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed