फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Risk: दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट, ये चार काम कर लें तो कम हो सकता है खतरा

Mon, 23 Sep 2024 07:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 23 Sep 2024 07:56 PM IST
विज्ञापन
dengue cases are rising in India know dengue precautions you must follow
डेंगू के मामले - फोटो : amarujala

मानसून के मौसम और इसके बाद के कुछ महीनों में डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों का खतरा अधिक देखा जाता है। हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि देश के कई राज्यों में डेंगू के मरीजों के केस बढ़ गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल (एनसीवीबीडीसी) के आंकड़ों के अनुसार भारत में इस साल अब तक 19,447 से अधिक डेंगू के मामले दर्ज किए गए वहीं इसके कारण 16 लोगों की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सितंबर-अक्तूबर के महीनों को सबसे चुनौतीपूर्ण मानते हैं, हर साल इन महीनों में डेंगू का प्रकोप अधिक होता है।



संक्रमित एडीज एजिप्टी मच्छरों के काटने से ये रोग होता है। डेंगू के मच्छर ज्यादातर दिन के समय काटते हैं। वैसे तो डेंगू में तेज बुखार, ठंड लगने, शरीर में दर्द, थकान, ऐंठन, चकत्ते और मतली जैसी दिक्कतें होना सामान्य है पर कुछ स्थितियों में ये गंभीर रक्तस्रावी समस्याओं को भी जन्म दे सकती है, जिसके जानलेवा दुष्प्रभाव देखे जाते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू के लक्षणों को पहचानकर समय रहते इसका इलाज कराना और बचाव के लिए एहतियाती उपाय करते रहना बहुत जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं?

dengue cases are rising in India know dengue precautions you must follow
डेंगू का जोखिम - फोटो : istock

दिल्ली-एनसीआर में भी बढ़ रहे हैं मामले

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक जनवरी से 10 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के कुल 675 मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के कारण दो मौतें भी हुई हैं। लोक नायक अस्पताल में 54 वर्षीय एक मरीज की और सफदरजंग अस्पताल में भी एक रोगी की मौत हुई है। 

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में जनरल फिजीशियन डॉ अरविंद कुमार बताते हैं, पिछले एक महीने में दिल्ली-एनसीआर में डेंगू रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी में रोजाना 15-20 मरीजों में डेंगू के निदान किया जा रहा है। कुछ रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है पर ऐसे मामलों की संख्या कम है।

डॉक्टर कहते हैं, डेंगू से बचे रहने के लिए सभी लोगों को कुछ एहतियाती उपायों का पालन करना बहुत जरूरी है। 

dengue cases are rising in India know dengue precautions you must follow
डेंगू के मच्छर - फोटो : Freepik.com

1. मच्छरों को पनपने से रोकें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली में इस बार मानसून का असर ज्यादा देखा गया है जिससे कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। स्थिर और साफ पानी डेंगू मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसके अलावा  प्लास्टिक के कंटेनर, एयर कूलर, फूलों के गमले, टायर और खाली पड़े किसी भी सामान जहां पानी जमा हो सकता है उनमें मच्छर पनप सकते हैं। 

मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए कूलर-गमलों का पानी बदलते रहें। घरों के आसपास कहीं पानी जमा न होने दें। मच्छरों को भगाने के लिए दवाओं का छिड़काव कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue cases are rising in India know dengue precautions you must follow
डेंगू से बचाव के उपाय - फोटो : freepik.com

2. घरों के भीतर भी करें मच्छर से बचाव

घरों के भीतर भी मच्छरों के काटने से बचने के लिए उपाय करना जरूरी है। इसके लिए मच्छर मारने वाले क्वाइल्स, स्प्रे आदि का सावधानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इनके इस्तेमाल के कुछ देर बाद तक कमरे में जाने से बचें। रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।

विज्ञापन
dengue cases are rising in India know dengue precautions you must follow
मच्छर जनित रोग - फोटो : istock

पूरी बाजू के कपड़े पहनें

मच्छर आमतौर पर खुली त्वचा पर काटते हैं। वहीं डेंगू के मच्छर दिन में ज्यादा काटते हैं। इसलिए इन दिनों में डेंगू से बचे रहने के लिए ऐसे कपड़े पहनें जो हाथ और पैरों को पूरी तरह से ढकते हों। इससे मच्छर के काटने की आशंका कम हो जाएगी। मच्छरों से बचाव के लिए त्वचा पर लगाने के लिए क्रीम का भी इस्तेमाल डॉक्टरी सलाह पर किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed