फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue: कई राज्य झेल रहे हैं 'डेंगू का डंक', आप तक खतरा पहुंचने से पहले इन उपायों से बढ़ा लें प्लेटलेट काउंट

Tue, 10 Sep 2024 09:07 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 10 Sep 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
dengue news update in india Low Platelet Count In Dengue Patients tips to increase
डेंगू का संक्रमण - फोटो : istock

देश के कई राज्यों में इन दिनों डेंगू के मरीजों की संख्या में उछाल देखा जा रहा है। दक्षिण के राज्य कर्नाटक में मच्छर जनित इस रोग ने काफी तबाही मचाई है। राज्य में इस साल डेंगू के मामलों की संख्या 25,000 के आंकड़े को पार कर गई है, जो कर्नाटक में अब तक का सबसे अधिक है।



तीन सितंबर तक कर्नाटक में 25,589 मामले और 12 मौतें दर्ज की गई हैं। बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे महामारी घोषित किया है।

कर्नाटक के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार सहित कई अन्य राज्यों से भी संक्रमण बढ़ने की खबरें सामने आ रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को मच्छरों से बचाव को लेकर जरूरी उपाय करते रहने की सलाह दी है।

dengue news update in india Low Platelet Count In Dengue Patients tips to increase
प्लेटलेट्स में कमी - फोटो : istock

डेंगू में कम हो जाता है ब्लड प्लेटलेट्स 

हालिया जानकारियों के मुताबिक बिहार में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 55 नए मामले सामने आए हैं। अब तक पांच लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्य की राजधानी पटना अभी भी हॉटस्पॉट बना हुआ है, जहां से 27 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक यहां भी डेंगू के रोगियों की संख्या में इजाफा है।

गौरतलब है कि डेंगू की स्थिति ब्लड प्लेटलेट्स कम हो जाने के कारण आंतरिक रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है। ये स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

आइए जानते हैं कि प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?

dengue news update in india Low Platelet Count In Dengue Patients tips to increase
प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय - फोटो : istock

कैसे बढ़ाएं प्लेटलेट्स काउंट

वयस्कों के शरीर में सामान्य प्लेटलेट काउंट प्रति माइक्रोलीटर रक्त में 150,000 से 450,000 प्लेटलेट्स के बीच होता है। इससे कम की मात्रा समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। इस तरह की समस्या में या इससे बचे रहने के लिए फोलेट या विटामिन बी9 से भरपूर चीजों का सेवन करें। ये विटामिन स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के लिए आवश्यक है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, वयस्कों को प्रतिदिन कम से कम 400 माइक्रोग्राम फोलेट की आवश्यकता होती है। रेड मीट, पालक और स्प्राउट्स, हरी पत्तेदार सब्जियों, नट्स से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue news update in india Low Platelet Count In Dengue Patients tips to increase
विटामिन बी-12 - फोटो : istock

विटामिन-बी12 जरूरी

विटामिन-बी12 लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है। शरीर में विटामिन बी12 का कम स्तर भी प्लेटलेट काउंट में कमी का कारण बन सकता है। 14 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को प्रतिदिन 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी12 की आवश्यकता होती है। मीट-चिकन, अंडे, फैटी फिश और नट्स-सीड्स का सेवन करके शरीर में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाया जा सकता है। 

विज्ञापन
dengue news update in india Low Platelet Count In Dengue Patients tips to increase
पपीते के पत्ते - फोटो : freepik.com

पपीते के पत्ते का अर्क भी लाभकारी

पपीते के पत्ते का सेवन डेंगू में काफी चर्चित रहा है। साल 2019 में इसकी प्रमाणिकता जानने के लिए किए गए एक अध्ययन इसे फायदेमंद पाया गया है। अध्ययन में पाया गया कि चार में से तीन मामलों में, पपीते के पत्ते के अर्क का सेवन प्लेटलेट काउंट में वृद्धि कर सकता है। हालांकि इस दावे का समर्थन करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डेंगू की स्थिति में बिना डॉक्टरी सलाह के इस तरह के उपायों से बचा जाना चाहिए। 


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed