फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dengue Risk: क्या गिलोय-पपीता के पत्ते वास्तव में डेंगू में फायदेमंद हैं? जानिए क्या कहते हैं डॉक्टर

Wed, 11 Oct 2023 12:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Oct 2023 12:33 PM IST
विज्ञापन
dengue and giloy helps in dengue know how to increase platelets count in dengue
डेंगू में पपीते के लाभ - फोटो : iStock

डेंगू के मामले दिल्ली सहित देश के कई राज्यों में पिछले एक महीने में तेजी से बढ़े हैं। अस्पतालों में रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। डॉक्टर बताते हैं, इन दिनों ओपीडी में बुखार की शिकायत के साथ आ रहे ज्यादातर रोगियों में मच्छर जनित इस रोग का निदान किया जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया इस बार कई राज्यों में डेंगू के खतरनाक स्ट्रेन DEN-2 के मामले देखे जा रहे हैं जिसके कारण रोगियों की बीमारी के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है। सभी लोगों को मच्छरों के काटने से बचाव के लिए उपाय करते रहने की आवश्यकता है, डेंगू के साथ चिकनगुनिया के मामले भी रिपोर्ट किए जा रहे हैं।



डॉक्टर बताते हैं, डेंगू के गंभीर मामलों में रक्तस्रावी बुखार होने का जोखिम अधिक होता है जो लो ब्लड प्रेशर, शॉक लगने और कुछ स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती है। डेंगू में ब्लड प्लेटलेट्स काउंट कम होने के कारण इस तरह के जोखिम अधिक हो सकते हैं। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए कुछ घरेलू उपचार जैसे पपीते के पत्ते और गिलोय पीने की काफी चर्चा रही है, क्या वास्तव में ये लाभकारी हैं? आइए इस बारे में विशेषज्ञों से जानते हैं।

dengue and giloy helps in dengue know how to increase platelets count in dengue
पपीते से बढ़ता है प्लेटलेट काउंट - फोटो : istock

पपीते के पत्ते से बढ़ता है प्लेटलेट काउंट?

डेंगू के मामलों में पपीते के पत्ते का जूस पीने का चलन देशभर में है, पर क्या वास्तव में इससे कोई लाभ होता है?

इसके लेकर किए गए अध्ययनों में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। कुछ शोध की रिपोर्ट्स कहती हैं, लगातार तीन दिनों तक प्रतिदिन पपीता के पत्ते का जूस पीने से 40 से 48 घंटे में औसत प्लेटलेट काउंट बढ़ सकता है, हालांकि ये सभी लोगों के लिए लाभकारी है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

dengue and giloy helps in dengue know how to increase platelets count in dengue
गिलोय से होने वाले लाभ - फोटो : istock

गिलोय के लाभ

अध्ययनों में पाया गया है कि गिलोय अपने एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी डायबिटिक गुणों के जाना जाता रहा है, कुछ शोध बताते हैं, गिलोय का संयमित मात्रा में सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में लाभकारी है। गिलोय के सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है, हालांकि इससे डेंगू में लाभ या प्लेटलेट्स बढ़ने संबंधी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dengue and giloy helps in dengue know how to increase platelets count in dengue
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

क्या डेंगू में इनका सेवन किया जाना चाहिए?

डेंगू में पपीते के पत्ते और गिलोय का सेवन करना चाहिए या नहीं इस बारे में जानने के लिए अमर उजाला ने आकाश हेल्थ केयर में इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर विक्रमजीत सिंह से बातचीत की। डॉक्टर कहते हैं, इस बात के कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इनसे डेंगू के रोगियों को लाभ मिलता है। इन उपायों को पहले से कई अन्य चिकित्सा पद्धतियों में इस्तेमाल किया जाता रहा है। डेंगू रोगियों के लिए ये सहायक उपचार के तौर पर प्रयोग में लाए जा सकते हैं, हालांकि इसके साथ आपको डॉक्टरी सलाह लेना बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
dengue and giloy helps in dengue know how to increase platelets count in dengue
डेंगू हो जाए तो क्या करें? - फोटो : istock

डेंगू हो जाए तो क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, जिस तरह से देश के कई राज्यों में तेजी से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इससे बचाव करते रहना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक है। मच्छरों के काटने से बचाव करें, घर के आसपास साफ-सफाई रखें और रात में सोते समय मच्छरादानी का इस्तेमाल करें। यदि आपको डेंगू हो जाता है, तो भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें, आराम करें और पर्याप्त मात्रा में नींद लें। यदि लक्षण बिगड़ रहे हैं या प्लेटलेट्स काउंट कम हो रहे हैं तो तुरंत किसी डॉक्टर से मिलें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed