फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Care Tips: आंखों की पलकें सूजकर हो जाएं लाल, तो जानें वजह और घरेलू उपचार के आसान तरीके

Wed, 11 Oct 2023 09:53 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 11 Oct 2023 09:53 AM IST
विज्ञापन
Eye Care Tips For Swollen Eyelid Inflammation Causes Symptoms and Treatment in Hindi
आंख की पलकों पर सूजन की वजह - फोटो : istock

आंखें शरीर का एक बहुत ही नाजुक और महत्वपूर्ण अंग। इनकी उचित देखभाल लम्बे समय तक आंखों की रौशनी को अच्छा बनाए रखने और आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करती है। इसलिए आंखों के हर हिस्से से जुड़ी तकलीफ पर ध्यान देना जरूरी है। कई बार संक्रमण गंभीर रूप लेकर आंखों को स्थायी नुकसान भी पहुंचा सकता है। आंखों का ऐसा ही एक हिस्सा है आईलिड या पपोटे। यानी वह हिस्सा जहां से पलकें जुड़ी होती हैं। ये हिस्सा एक तरह से आंखों की सुरक्षा के लिए कवर या पर्दों की तरह काम करता है। बाहरी धूल, धुएं, कचरे और हानिकारक कणों को आंखों के भीतर जाने से रोकने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कई बार इस हिस्से में सूजन, लाली, फुंसी या अन्य समस्याएं पनप जाती हैं। इन समस्याओं का समय पर और सही तरीके से निदान और उपचार जरूरी है। आइए जानें कैसे करें देखभाल और किन बातों का रखें ध्यान।

Eye Care Tips For Swollen Eyelid Inflammation Causes Symptoms and Treatment in Hindi
आंखो में एलर्जी - फोटो : istock

आंखों के आस पास जो त्वचा होती है उसमें बहुत कोमल टिशूज होते हैं। जब किसी कारण से इन टिशूज में तरल पदार्थ भर जाता है तो ये हिस्सा फूल जाता है। इसमें कई बार खुजली, दर्द और जलन भी हो सकती है। ये स्थिति कई समस्याओं का संकेत हो सकती है। जैसे-


-कोई एलर्जी

-ब्लेफेराइटिस

-आंख आना या पिंक आई

-शिंगल्स

Eye Care Tips For Swollen Eyelid Inflammation Causes Symptoms and Treatment in Hindi
आईलिड - फोटो : pixa

-आंखों के पपोटों में किसी तेल ग्रंथि में कोई रुकावट आ जाना

-आईलिड यानी पपोटों की त्वचा पर फुंसी हो जाना

-आई सॉकेट के आस पास कोई संक्रमण होना

-थायराइड संबंधी कोई अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
Eye Care Tips For Swollen Eyelid Inflammation Causes Symptoms and Treatment in Hindi
आंखों की पलकों में सूजन आने पर उपचार - फोटो : istock

घरेलू उपाय जो दे सकते हैं राहत:

-आंखों पर दिन में दो बार एक साफ कॉटन का गीला कपड़ा 10-15 मिनिट्स के लिए रखें। इससे आंखों के आस पास की ग्रन्थियों में जमा अतिरिक्त तेल को हटाने और पलकों पर जमा पपड़ी को हटाने में मदद मिलेगी।

-संक्रमण हो या फुंसी, कभी भी आंखों को मसलें या रगड़ें नहीं। इसकी बजाय कॉटन के साफ और मुलायम कपड़े, रुमाल या रुई से एकदम हल्के हाथों से आंखों को साफ करें। साफ और गुनगुने पानी या एंटीसेप्टिक का उपयोग डॉक्टर की सलाह से किया जा सकता है। लेकिन इसे आंखों के भीतर न जाने दें। 

-कोशिश करें कि संक्रमण या फुंसी या सूजन के दौरान आंखों पर स्ट्रेस कम से कम हो। मोबाइल, किताब, टीवी, लैपटॉप आदि का प्रयोग कम करें और हो सके तो आंखें मूंदकर लेट जाएं।

 

विज्ञापन
Eye Care Tips For Swollen Eyelid Inflammation Causes Symptoms and Treatment in Hindi
आंखों की बीमारी की इलाज - फोटो : istock

-मेकअप, कॉन्टैक्ट लेंस या किसी भी आई एक्सेसरी का उपयोग करने से बचें। 

-अगर ड्राय आइज़ की समस्या है तो इसके लिए उपाय करें। 

-यदि एक-दो दिन में सूजन में आराम न हो, आंखों से पानी आये, जलन या खुजली हो तो डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करें।

------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed