फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: कॉस्मेटिक उत्पाद हो सकते हैं 'जानलेवा'! विशेषज्ञों ने चेताया- इसमें पाए गए हैं बेहद हानिकारक रसायन

Abhilash Srivastava अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:49 AM IST
विज्ञापन
dangers side effects of skin lightening creams, chemicals and hydroquinone found in skin care products
स्किन लाइटनिंग उत्पादों में प्रतिबंधित हानिकारक तत्व पाए गए हैं। - फोटो : istock

चेहरे को साफ और चमकदार बनाने का दावा करने वाली क्रीम्स का प्रयोग आपने भी जरूर किया होगा। ये कॉस्मेटिक उत्पाद कुछ दिनों में चेहरे की रंगत तो सुधार देते हैं पर क्या आप जानते हैं कि इनका अधिक इस्तेमाल आपके लिए जानलेवा तक हो सकता है? स्किन लाइटनिंग क्रीम्स/उत्पादों से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को लेकर यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने चेतावनी जारी की है। अध्ययनकर्ताओं ने दावा किया है कि कई स्किन लाइटनिंग उत्पादों में प्रतिबंधित हानिकारक तत्व पाए गए हैं, जो न सिर्फ आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक हैं साथ ही इनका लंबे समय तक उपयोग आंखों, किडनी और फेफड़ों के लिए गंभीर समस्याकारक भी हो सकता है। कुछ स्थितियों में यह बीमारियां मौत का भी कारण बन सकती हैं।


उत्पादों पाया गया प्रतिबंधित हाइड्रोक्विनोन 


एजेंसी ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि कई उत्पादों में हाइड्रोक्विनोन और मर्करी पाया गया हैं। हाइड्रोक्विनोन युक्त उत्पादों के उपयोग के कारण चेहरे पर चकत्ते और सूजन होने और कुछ स्थितियों में स्थाई रूप से त्वचा का रंग उड़ने की समस्या हो सकती है। वहीं मर्करी को अत्यधिक विषैला माना जाता है जिसका अधिक उपयोग तंत्रिका तंत्र, पाचन और प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसे उत्पादों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ये दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ाने वाले हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि एफडीए ने इससे होने वाले किन खतरों के लेकर सावधान किया है।

dangers side effects of skin lightening creams, chemicals and hydroquinone found in skin care products
त्वचा संबंधित समस्याओं का खतरा - फोटो : istock

मेलेनिन की उत्पादकता हो सकती है प्रभावित

अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि स्किन लाइटनिंग उत्पादों की आमतौर पर त्वचा को टोन करने, मुंहासे, उम्र आधारित धब्बे, झाईयों और झुर्रियों के उपचार के रूप में मार्केटिंग की जाती है। दुकानों में ये क्रीम, लोशन, साबुन या पाउडर के रूप में बेचे जाते हैं। इस तरह के ज्यादातर उत्पादों में ऐसे रसायन पाए गए हैं जो मेलेनिन के उत्पादन को प्रभावित करने के साथ त्वचा के लिए कई और प्रकार की गंभीर समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। मेलेनिन, मुख्यरूप से त्वचा, बालों और आंखों के रंग के लिए आवश्यक होता है। इनका लंबे समय तक उपयोग कई जानलेवा बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाने वाला भी हो सकता है। 

dangers side effects of skin lightening creams, chemicals and hydroquinone found in skin care products
स्किन लाइटनिंग उत्पादों में हो सकते हैं हानिकारक रसायन - फोटो : Pixabay

फेफड़े और किडनी की हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

एक अध्ययन रिपोर्ट में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि हाइड्रोक्विनोन/मर्करी युक्त उत्पादों का लंबे समय तक प्रयोग करना आपकी त्वचा के प्राकृतिक रंग को नुकसान पहुंचा सकता है। विटिलिगो यानी कि सफेद दाग के कुछ रोगियों की जांच में ऐसे उत्पादों को एक कारक के रूप में पाया गया है। कुछ शोध इस तरफ भी संकेत करते हैं कि उत्पादों में पाई गई मर्करी त्वचा में जमा होकर कई प्रकार की विषाक्तता और फेफड़े, किडनी तथा आंखों की गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है। फेफड़े औऱ किडनी की बीमारियां जानलेवा भी हो सकती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
dangers side effects of skin lightening creams, chemicals and hydroquinone found in skin care products
त्वचा संबंधित समस्याओं का खतरा - फोटो : Istock

हाइड्रोक्विनोन युक्त उत्पाद हैं प्रतिबंधित

त्वचा को गोरा करने और मुंहासे जैसी दिक्कतों को दूर करने के लिए भले ही कई कंपनियां ऐसे कॉस्मेटिक उत्पादों में हाइड्रोक्विनोन का उपयोग करती रही हैं, पर गौर करने वाली बात यह है कि एफडीए ने इससे होने वाले दुष्प्रभावों के जोखिम को ध्यान में रखते हुए हाइड्रोक्विनोन युक्त उत्पादों को ओवर-द-काउंटर बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है। इसी तरह स्किन लाइटनिंग उत्पादों में मर्करी के उपयोग पर भी रोक लगाया गया है। बावजूद इसके दुनियाभर में कई कॉस्मेटिक उत्पादों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

विज्ञापन
dangers side effects of skin lightening creams, chemicals and hydroquinone found in skin care products
डियोडेंट्रस में हानिकारक रसायन - फोटो : istock

परफ्यूम और डियोडेंट्रस में भी पाए जा चुके हैं जहरीले रसायन

खतरा केवल स्किन लाइटनिंग उत्पादों से ही नहीं, परफ्यूम और डियोड्रेंट्स से भी हो सकता है। पेन मेडिसिन जर्नल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ डियोड्रेंट्स में एल्यूमीनियम और पैराबीन्स जैसे यौगिक पाए गए हैं। त्वचा में ये यौगिक अवशोषित होकर गंभीर खतरे का कारण बन सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि वैसे तो डियोड्रेंट में प्रयोग में लाए जाने वाले एल्यूमीनियम या फिर पैराबीन्स यौगिकों को कैंसर कारक नहीं पाया गया है, हालांकि संवेदनशील त्वचा और जोखिम कारक वाले लोगों में इनका लंबे समय तक उपयोग करना गंभीर जटिलताओं को उत्पन्न कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed