फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CoronaVirus Vaccine: ट्रायल पूरा हुए बिना ही कोरोना की वैक्सीन लगा रहा चीन

Sat, 29 Aug 2020 11:24 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 29 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Covid Vaccine Updates today: Without Completion of Human Trial Vaccination of Coronavirus Vaccine in China
CoronaVirus Vaccine China - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

चीन के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया था कि चीन की सरकार कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में काम करने वालों को जुलाई से वो कोरोना वैक्सीन दे रही है, जिस पर अभी पूरी तरह से मुहर नहीं लगी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के विज्ञान और तकनीक केंद्र के प्रमुख चेंग चोंगेई ने सरकारी मीडिया संस्था सीसीटीवी से रविवार को कहा था कि सरकार ने सार्स-कोवी-2 वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों और सीमा पर तैनात अधिकारियों को 'आपातकालीन इस्तेमाल' के तौर पर देने की अनुमति दी थी।


चेंग वैक्सीन विकसित करने वाले टास्कफोर्स का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने बाताया कि सात दिनों से चीन में कोई भी स्थानीय संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है। सीमा पर काम करने वालों के साथ माना जाता है कि जोखिम ज्यादा है। चीन में यह क्लीनिकल ट्रायल के बाहर वैक्सीन इस्तेमाल करने का यह पहला ऐसा मामला है जिसकी पुष्टि हुई है।

Covid Vaccine Updates today: Without Completion of Human Trial Vaccination of Coronavirus Vaccine in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस बात की अभी पूरी जानकारी नहीं है कि कौन सी वैक्सीन दी गई है और कितने लोगों को मिली है। लेकिन चेंग का कहना है कि यह पूरी तरह कानून का पालन करते हुए किया गया है जिसके तहत गंभीर स्वास्थ्य संकट को देखते हुए गैर-प्रमाणित वैक्सीन के सीमित उपयोग की अनुमति होती है।

चेंग ने कहा, "हमने एक पूरी योजना की सिरीज तैयार की है जिसमें मेडिकल सहमति पत्र, साइड इफेक्ट मॉनिटरिंग प्लान, बचाव योजना और मुआवजे को लेकर योजना शामिल है ताकि यह निश्चित किया जा सके कि यह आपातकालीन इस्तेमाल पूरी तरह से व्यवस्थित और निगरानी के दायरे में है।"

Covid Vaccine Updates today: Without Completion of Human Trial Vaccination of Coronavirus Vaccine in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उन्होंने आगे बताया कि पतझड़ और सर्दियों से पहले इसे दूसरे समूहों पर टेस्ट करने की योजना भी बनाई गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया भर में 170 संभावित वैक्सीनों को लेकर चल रहे काम पर नजर रखे हुए है। चीन में कई वैक्सीन तीसरे चरण के परीक्षण के दौर में पहुंच चुके हैं। इस चरण में हजारों लोग को वैक्सीन देकर इसके सुरक्षित और प्रभावी होने का परीक्षण किया जाएगा। महीने की शुरुआत में चीन की एक बड़ी कंपनी के प्रमुख ने अपने स्टाफ को बताया था कि कोरोना की वैक्सीन नवंबर तक आ सकती है।

कंपनी प्रमुख, जिनका एक हेल्थकेयर डिविजन भी है, उन्होंने कहा कि वो इसमें एक आर्थिक बढ़त की उम्मीद देख रहे हैं। उनके मुताबिक यह उनकी कंपनी के लिए बिक्री बढ़ाने का एक मौका है, ये बात इस चर्चा के दौरान मौजूद रहने वाले एक शख्स ने बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Vaccine Updates today: Without Completion of Human Trial Vaccination of Coronavirus Vaccine in China
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

इसके एक हफ्ते के भीतर ही चीन की सरकार को वैक्सीन से जुड़ी प्रगति की जानकारियों को सार्वजनिक करना पड़ा। कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से हुई और उसके बाद ये दुनिया भर में फैला। अब चीन वैक्सीन बनाने की होड़ में भी आगे निकलना चाहता है।

चीन के सरकारी मीडिया ने एक हफ्ते पहले वैक्सीन की एक तस्वीर भी जारी की, इस तस्वीर में एक महिला वैक्सीन की ब्रैंडेड बॉक्स लेकर खड़ी दिख रही थी। सिनोफार्मा कंपनी ने बाताया कि उन्हें उम्मीद है कि वैक्सीन दिसंबर तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने उसके दाम से जुड़ी जानकारियां भी दीं, उनके मुताबिक वैक्सीन की कीमत करीब 140 डॉलर हो सकती है।

विज्ञापन
Covid Vaccine Updates today: Without Completion of Human Trial Vaccination of Coronavirus Vaccine in China
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आधिकारिक सीक्रेट और ट्रायल
चीन की प्रतिबद्धाता साफ नजर आ रही है। हमें पता है कि दुनिया भर में मास ट्रायल के फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी 6 वैक्सीन के उम्मीदवारों में से आधे चीन के हैं। दुनिया भर में यह ट्रायल करना जरूरी है। चीन अपने यहां वैक्सीन का ट्रायल नहीं कर सकता क्योंकि वो अपने देश में बीमारी को फैलने से रोकने को कामयाब हो चुका है।

हांगकांग यूनिवर्सिटी पब्लिक स्कूल ऑफ हेल्थ के प्रोफेसर बेन काउलिंग ने बीबीसी को बताया, "वैक्सीन निर्माता तीसरे चरण (जिसमें हजारों लोगों को वैक्सीन दिया जाना है) के ट्रायल के लिए जगह खोज रहे हैं जहां कोविड अभी भी फैल रहा है। वो चीन समेत दूसरे देशों में बनाई जा रही वैक्सीन को लेकर आशावादी हैं। वो कहते हैं, "मुझे लगता है कि सभी वैक्सीन जो अभी तीसरे चरण में हैं, उनके कारगर साबित होने की संभावना बहुत अच्छी है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed