कोरोना महामारी के दौर में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो गया है। कोरोना संक्रमण का असर जब श्वास नली के रास्ते फेफड़ों तक पहुंचता है तो यह खतरनाक हो जाता है और संक्रमित को सांस लेने में तकलीफ जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए कई सारे उपाय घर में ही मौजूद होते हैं। अपने खानपान में कुछ चीजों को शामिल कर फेफड़े का ख्याल रखा जा सकता है। फेफड़ों को स्वस्थ रखने के ये तरीके न ही ज्यादा खर्चीले हैं और न ही बहुत मुश्किल। तो आइए जानते हैं इस बारे में:
{"_id":"5f43711e8ebc3e412109d599","slug":"covid-prevention-tips-how-to-keep-your-lungs-healthy-to-fight-coronavirus-in-hindi-how-to-clean-lungs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में कैसे रखें फेफड़ों की सेहत का ख्याल? घर में ही मौजूद हैं कई सारे उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
कोरोना काल में कैसे रखें फेफड़ों की सेहत का ख्याल? घर में ही मौजूद हैं कई सारे उपाय
Mon, 24 Aug 2020 01:19 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 24 Aug 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
Lungs, Lungs health
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहसुन(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कच्चा लहसुन
- लहसुन में बहुत सारे एंटिबायोटिक्स पाए जाते हैं। यह हमारे फेफड़ों में सूजन, संक्रमण नहीं होने देता। लहसुन का स्वाद और गंध भले ही आपको पसंद ना आए, लेकिन सेहत के लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। यह हमारे फेफड़ों को साफ और दुरुस्त रखता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी हर दिन लहसुन की एक कच्ची कली का सेवन करने की सलाह देते हैं।
हल्दी(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
हल्दी
- हल्दी में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं। सर्दी, खांसी जैसी समस्या में यह बहुत आराम देता है। कोरोना संक्रमण में भी बुखार, सिरदर्द के साथ सर्दी और खांसी जैसी समस्या होती है। शरीर में प्रवेश करने के बाद कोरोना वायरस पहले श्वसन तंत्र पर ही हमला करता है, जिससे सीने में जकड़न, सूजन, भारीपन आदि महसूस होता है। ऐसी समस्याओं में हल्दी का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। सर्दी और खांसी में दूध में हल्दी मिलाकर पीने से बहुत राहत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पेपरमिंट टी
- सांस संबंधी बीमारियों को ठीक करने में पेपरमिंट और पुदीना का इस्तेमाल होता रहा है। फेफड़ों की सफाई और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए मिंट की बड़ी भूमिका होती है। दिन में एक से दो बार मिंट टी का सेवन करने से फेफड़ों की सेहत दुरुस्त की जा सकती है।
विज्ञापन
ग्रीन-टी
- फोटो : Pixabay
ग्रीन-टी
- दूध वाली चाय की बजाय ग्रीन-टी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे बनाना भी बहुत आसान है, लेकिन कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं होता। हालांकि लगातार पीने से ग्रीन-टी की आदत बन जाती है। पॉलिफेनॉल्स और एंटी-इंफ्लामेट्री गुणों के कारण ग्रीन-टी पीना फेफड़ों की सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। दूध वाली चाय की तरह इससे सेहत को नुकसान नहीं पहुंचता।