Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष
कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर लगातार जारी है। हर दिन लाखों की संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं, जबकि हजारों लोगों की मौत हो रही है। विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे बचने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। इसीलिए देश में टीकाकरण का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। रोजाना लाखों लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। अब तक देश में 19 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। कुछ लोगों में टीका लगवाने के बाद बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द और थकान जैसे मामूली साइड-इफेक्ट भी देखने को मिल रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर डाइट पर ध्यान दिया जाए, तो इन साइड-इफेक्ट्स को कम किया जा सकता है और वायरस से लड़ने के लिए इम्यूनिटी को और भी मजबूत किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि वैक्सीन लगवाने वालों को किन चीजों का सेवन करना चाहिए...
{"_id":"60a77c04e20e151a7c5b0a83","slug":"covid-19-foods-to-boost-immunity-after-coronavirus-vaccination","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलाह: कोरोना वैक्सीन लगवाकर आए हैं तो इन चीजों का जरूर करें सेवन, इम्यूनिटी होगी और भी मजबूत","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सलाह: कोरोना वैक्सीन लगवाकर आए हैं तो इन चीजों का जरूर करें सेवन, इम्यूनिटी होगी और भी मजबूत
Fri, 21 May 2021 03:14 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 21 May 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फल खाएं
- अगर नियमित रूप से सीमित मात्रा में फलों का सेवन करें तो यह सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। चूंकि अभी गर्मी का मौसम है, इसलिए पानी वाले फल, जैसे तरबूज आदि का सेवन अच्छा रहता है। इसके अलावा विटामिन-सी से भरपूर फल, जैसे- पपीता, अनानास, कीवी, संतरा आदि का सेवन करें, क्योंकि इम्यूनिटी को मजबूत करने की प्रक्रिया में विटामिन-सी की अहम भूमिका होती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हरी सब्जियां खाएं
- जो लोग कोरोना का टीका ले चुके हैं, उन्हें अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए, क्योंकि हरी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और ऐसे में ये इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद कर सकती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हल्दी का सेवन करें
- हल्दी को 'इम्यूनिटी बूस्टर' कहा जाता है। वैसे तो इसका इस्तेमाल लगभग हर घर में खाने में किया जाता है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल अन्य तरीकों से भी कर सकते हैं। हल्दी वाला दूध पीएं, क्योंकि इसे इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pexels.com
खूब पानी पीएं
- जल ही जीवन है, ये तो आप जानते ही होंगे। इसलिए खूब पानी पीएं और शरीर को स्वस्थ बनाएं। विशेषज्ञ कहते हैं कि जो लोग नियमित रूप से खूब पानी पीते हैं, वो हमेशा स्वस्थ रहते हैं और उनकी इम्यूनिटी भी अच्छी होती है।