फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Phobia: हर चीज में वायरस होने का शक बीमारी है, कहीं आप कोरोना फोबिया के शिकार तो नहीं?

Sat, 25 Jul 2020 04:17 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Covid 19: All you need to know about Coronavirus phobia, Coronaphobia symptoms obsessive compulsive disorder ocd treatment
CoronaPhobia: ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दिल्ली की रहने वाली आशा के बेटे को बार-बार हाथ-पैर धोने की आदत थी। वो, कहीं से भी घर में आता तो पहले पूरे हाथ-पैर धोता। बैठे-बैठे अचानक हाथ-पैर धोने चला जाता। उन्होंने किसी तरह समझा कर उसकी ये आदत छुड़ाई थी लेकिन अब कोरोना वायरस के दौरा में उसमें फिर से ये लक्षण दिखने लगे हैं। कोरोना वायरस के इस दौर में साफ-सफाई रखने और बार-बार हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है ताकि वायरस आपके शरीर तक ना पहुंच पाए।



ऐसे में लोग बार-बार हाथ धो भी रहे हैं लेकिन, अगर आपको लगने लगे कि हर चीज में जर्म्स हैं, वायरस है, गंदगी है, जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है और आप बार-बार हाथ धो रहे हैं या सफाई कर रहे हैं तो ये एक बीमारी का लक्षण है। इसे कहते हैं ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी)।

Covid 19: All you need to know about Coronavirus phobia, Coronaphobia symptoms obsessive compulsive disorder ocd treatment
कोरोना वायरस काल में मानसिक स्वास्थ्य - फोटो : Social Media

क्या होता है ओसीडी?
डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों में ओसीडी की समस्या पहले से ही मौजूद है उनमें कोरोना महामारी के दौरान दिक्कत और बढ़ गई हैं। मैक्स अस्पताल, गुड़गांव में मेंटल हेल्थ विभाग के प्रमुख डॉ- समीर मल्होत्रा बताते हैं, “दिमाग के अंदर सिरोटोनिन नाम का एक रसायन होता है। जब दिमाग में ये रसायन कम हो जाता है तो कोई भी काम करते हुए अधूरा-सा अहसास रहता है। कई बार दिक्कत साफ-सफाई को लेकर होती है तो उसमें आदमी बहुत बच-बच कर चलता है।” “उन्हें यकीन ही नहीं होता कि सफाई अच्छी तरह हो चुकी है। इसलिए वो घंटों उसमें लगे रहते हैं। जबकि हाथ तो कुछ सैकेंड में ही अच्छी तरह साफ हो जाते हैं। कोविड से बचाव के लिए भी 20 सैकेंड तक हाथ धोने के लिए कहा जा रहा है।”
 

Covid 19: All you need to know about Coronavirus phobia, Coronaphobia symptoms obsessive compulsive disorder ocd treatment
Hand wash - फोटो : Pixabay

ओसीडी में लोगों में इस तरह की आदतें नजर आती हैं-

  • बार-बार हाथ धोना
  • नहाने में घंटों लगा देना
  • पूरा दिन सफाई में लगे रहना
  • अपने ऊपर भरोसा ना होने पर दूसरों से पुष्टि कराना कि हाथ अच्छे से धोए या नहीं। सफाई ठीक से हुई या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid 19: All you need to know about Coronavirus phobia, Coronaphobia symptoms obsessive compulsive disorder ocd treatment
Hand Wash - फोटो : Pixabay

हालात हो सकते हैं बदतर
डॉक्टर समीर बताते हैं कि इस डिसऑर्डर से लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित होने लगती है। कई लोग डिटरजेंट के घोल या कपड़े धोने के साबुन से नहाने लगते हैं। उन्हें यकीन नहीं होता कि रोजमर्रा वाले साबुन से ठीक से सफाई नहीं हुई। जब ये दिक्कत बहुत अधिक बढ़ जाए तो इसके शारीरिक और मानसिक दोनों नुकसान होते हैं।

  • जैसे बार-बार हाथ धोने या नहाने से त्वचा रुखी हो जाती है और फटने लगती है।
विज्ञापन
Covid 19: All you need to know about Coronavirus phobia, Coronaphobia symptoms obsessive compulsive disorder ocd treatment
चिड़चिड़ापन, उदासी - फोटो : Pixabay
  • दैनिक काम प्रभावित होते हैं। आप बाकी काम छोड़कर सिर्फ सफाई में व्यस्त रहते हैं।
  • चिड़चिड़ापन, उदासी और हताशा रहने लगती है। संबंध खराब होने लगते हैं।
  • सर्दी हो या गर्मी बच्चों को बाहर से आते ही बार-बार नहला देना। बच्चों की सेहत पर असर।
  • लोगों को घर में आने नहीं देते। घर के हेल्पर से बार-बार सफाई करवाना।

डॉक्टर समीर की एक मरीज वॉशरूम नहीं जातीं क्योंकि उन्हें लगता है कि हाथ गंदे हो जाएंगे और फिर 7-8 घंटे तक धोने पड़ेंगे। उनके हाथ काले हो चुके हैं क्योंकि वो हाथों को डिटरजेंट से धोया करती थीं। अगर समय पर इलाज ना मिले तो ये समस्या जुनूनी स्तर तक जा सकती है। व्यक्ति जिंदगी के सारे काम छोड़कर सिर्फ सफाई में लग सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed