फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या कोरोना की वैक्सीन के दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं? जानें ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब

Sat, 25 Jul 2020 02:40 PM IST
निलेश कुमार बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 25 Jul 2020 02:40 PM IST
विज्ञापन
Know all you need to know about Coronavirus Vaccine Side Effect, Britain Oxford Covid vaccine Side-effects
Coronavirus Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

दुनिया भर में अब तक करीब 20 संभावित कोरोना वैक्सीन विकसित किए जा चुके हैं, जिन्होंने शुरुआती परीक्षणों में बढ़िया नतीजे दिए हैं और अब वैज्ञानिक इनके अगले चरण के 'क्लीनिकल ट्रायल' कर रहे हैं। अलग-अलग दवा निर्माता कंपनियों और शोध संस्थानों द्वारा करीब 140 और टीकों पर भी काम चल रहा है, जिनसे उम्मीद है कि वो कोरोना वायरस को रोक पायेंगे।



बीते दो सप्ताह इस लिहाज से अच्छे गुजरे हैं कि भारत, ब्रिटेन, चीन, रूस और अमेरिका से खबर मिली कि उनके यहां तैयार किए जा रहे संभावित कोरोना वैक्सीन को शुरुआती चरणों में सफलता मिली है। बहुत से लोगों ने इन संभावित टीकों के बारे में हमें अपने सवाल भेजे हैं जिनका जवाब देने की कोशिश कर रही हैं बीबीसी की हेल्थ एडिटर मिशेल रॉबर्ट्स:

Know all you need to know about Coronavirus Vaccine Side Effect, Britain Oxford Covid vaccine Side-effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पहला सवाल: क्या कोरोना वैक्सीन 100 प्रतिशत सुरक्षित होगी? क्या इस वैक्सीन के कुछ अवांछित दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

  • जवाब: कठोर सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही किसी टीके को व्यापक इस्तेमाल की मंजूरी मिलती है। इसके लिए कई चरणों में टेस्ट किये जाते हैं। लेकिन कोविड-19 की वैक्सीन विकसित करने के लिए रिसर्च का काम बहुत ही तेजी से किया गया है। अनुसंधान का काम भी सामान्य स्थिति की तुलना में काफी तेज गति में चल रहा है। फिर भी क्लीनिकल ट्रायल के दौरान वो सारे परीक्षण किये जा रहे हैं जो एक टीके को मंजूरी देने से पहले जरूरी होते हैं।
  • मेडिकल साइंस मानती है कि किसी भी उपचार के कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं, और इस मामले में टीके अलग नहीं होते। मगर टीकों का सबसे आम दुष्प्रभाव भी काफी मामूली होता है, जैसे- शरीर के किसी हिस्से पर सूजन आना या त्वचा पर लाल धब्बे पड़ना, वो भी सिर्फ उस जगह पर, जहाँ टीका लगाया गया हो।
Know all you need to know about Coronavirus Vaccine Side Effect, Britain Oxford Covid vaccine Side-effects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

दूसरा सवाल: क्या पुराने फ्लू वैक्सीन को ही कोविड-19 के लिए विकसित किया गया है?

  • जवाब: मौसमी फ्लू से बचाव के लिए लगने वाला टीका कोरोना वायरस संक्रमण से रक्षा नहीं कर पायेगा। फ्लू (इन्फ्लूएंजा) और कोरोना वायरस संक्रमण, दो पूरी तरह से अलग बीमारियां हैं जो अलग-अलग वायरस से होती हैं। मगर फ्लू का टीका लगवाना एक अच्छा विचार हो सकता है, खासकर कोरोना महामारी के दौर में, क्योंकि ये भी आपकी सेहत की रक्षा तो करता ही है।
  • फ्लू के कारण कुछ लोग वाकई गंभीर रूप से बीमार हो जाते हैं। ऐसे में वो लोग जिन्हें कोरोना से खतरा है, यानी 65 से अधिक उम्र वाले लोग, या लंबे वक्त के किसी बीमारी से जूझ रहे लोग, वो सावधानी के तौर पर फ्लू का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Know all you need to know about Coronavirus Vaccine Side Effect, Britain Oxford Covid vaccine Side-effects
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तीसरा सवाल: क्या ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) करवा चुके लोग भी टीका लगवा सकेंगे?

  • जवाब: वैज्ञानिक कई तरह के संभावित टीकों पर काम कर रहे हैं। इन्हें कई तरह से टेस्ट किया जा रहा है। हालांकि, यह अब तक स्पष्ट नहीं है कि इनमें कौनसा टीका सबसे ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है। टीके के विभिन्न संस्करण कुछ लोगों के लिए दूसरों की तुलना में अधिक उपयुक्त हो सकते हैं। इन्हीं सब सवालों के जवाब खोजने के लिए टेस्ट किये जा रहे हैं ताकि ये पता लग सके कि टीकाकरण से किसे-कितना लाभ हो सकता है।
  • अब बात विशेष रूप से ट्रांसप्लांट की, तो अगर आपने ट्रांसप्लाट करवाया है और इस वजह से आप इम्युनिटी को दबाने के लिए कुछ दवाएं ले रहे हैं ताकि आपका शरीर उस ट्रांसप्लांट को स्वीकार कर ले, तो कुछ वैक्सीन जैसे कि 'जैव' टीके जिसमें कमजोर स्तर के बैक्टीरिया या वायरस हों, आपको नहीं लेने चाहिए।
विज्ञापन
Know all you need to know about Coronavirus Vaccine Side Effect, Britain Oxford Covid vaccine Side-effects
Corona Vaccine - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

चौथा सवाल: अगर ये वायरस अपना रूप बदल लेता है, तो क्या ये संभावित टीका तब भी प्रभावी होगा?

  • जवाब: वर्तमान में विकसित होने वाले कोरोनो वायरस के टीके अभी फैल रहे वायरल संक्रमण के नमूनों पर आधारित हैं। ये सच है कि वायरस खुद को बदल सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इससे टीके का प्रभाव कम हो जायेगा। ऐसे मामले में बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि वायरस में उत्परिवर्तन (बदलाव) कितना बड़ा और महत्वपूर्ण है। तब विज्ञानियों को यह देखना होगा कि क्या वायरस ने उन हिस्सों को ही बदल लिया है जिन हिस्सों पर किसी भी टिके को सबसे पहले अपना असर दिखाना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed