{"_id":"6108f72478329c50066db401","slug":"coronaviurs-update-delta-variant-of-coronavirus-these-four-symptoms-can-bother-the-patient-even-after-recovery","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अलर्ट: कोरोना डेल्टा वैरिएंट के ये हैं वे चार लक्षण, जो लंबे समय तक रह सकते हैं आपके साथ, ऐसे करें बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अलर्ट: कोरोना डेल्टा वैरिएंट के ये हैं वे चार लक्षण, जो लंबे समय तक रह सकते हैं आपके साथ, ऐसे करें बचाव
कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लिया और भारत में तो इस वायरस की दूसरी लहर ने काफी लोगों को प्रभावित भी किया। ऐसे में हर किसी को इस वायरस से खुद को बचाने के लिए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। ये एक ऐसा वक्त है, जब छोटी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। हमें ये समझना होगा कि ये बेहद ही खतरनाक वायरस है और समय-समय पर अपने रूप भी बदल लेता है। ऐसे में जब व्यक्ति कोरोना को मात देकर अपने घर लौट आता है, तब भी उसे कुछ दिक्कतें महसूस होती हैं जिन्हें हम लॉन्ग कोविड लक्षण कहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कोरोना के डेल्ट वैरिएंट के वे कौन से लक्षण हैं, जो लंबे समय तक आपके साथ रह सकते हैं और आप कैसे खुद का इनसे बचाव कर सकते हैं।
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
थकान और कमजोरी
कोरोना की चपेट में आने के बाद मरीज को थकान और कमजोरी काफी होती है, और कई लोगों को ये दिक्कत ठीक होने के बाद तक रहती है। ऐसे में इन लोगों को ठीक होने में काफी समय लग जाता है। इसलिए जरूरी है कि खुद की थकान मिटाने के लिए आप पूरा आराम करें।
3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सांस लेने में परेशानी
जब व्यक्ति कोरोना की चपेट में आता है, तो उसे सांस लेने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, जब मरीज ठीक हो जाता है, तब भी कई मामलों में ये दिक्कत देखी गई है। ये व्यक्ति को काफी समय तक परेशान कर सकती है और कई मामलों में ये गंभीर लक्षण भी हो सकता है। डेल्टा से संक्रमित हुए मरीजों में ये ज्यादा देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत
कोरोना के डेल्टा वैरिएंट सामने आने के बाद मरीजों के फेफड़ों में फाइब्रोसिस की दिक्कत देखी जा रही है। वहीं, कई बार श्वसन संबंधी जटिलताओं से ठीक होने में आपको लंबा समय तक लग सकता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने फेफड़ों का ध्यान रखें, और जिन्हें फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हैं उन्हें तो खासतौर पर अपना ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शरीर और मांसपेशियों में दर्द
कोरोना से ठीक होने के बाद मरीजों के शरीर और मांसपेशियों में काफी दर्द की शिकायत आ रही है। कोरोना एक खतरनाक वायरस है और जब हमारा शरीर इस वायरस से लड़ता है, तो इसमें हमारी काफी एनर्जी चली जाती है। इसकी वजह से हमारे शरीर में कई तरह की दिक्कतें जैसे- दर्द हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।