फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीसरी लहर अलर्ट: देश में बढ़ रहा है कोरोना का ग्राफ, भूलकर भी न करें ये 4 गलती, ऐसे रखें ध्यान

Tue, 03 Aug 2021 12:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 03 Aug 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update The graph of corona is increasing in the country do not forget these 4 mistakes keep this in mind
तीसरी लहर अलर्ट - फोटो : पीटीआई

डॉ. परवेश मलिक 


फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी (जनरल मेडिसिन)

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने जिस तरह हर किसी को परेशान किया। ठीक वैसे ही तीसरी लहर भी लोगों को अपना निशाना बना सकती है, क्योंकि जिस तरह से लोग लगातार लापरवाही करते हुए नजर आ रहे हैं, ये इसकी ओर साफ इशारा करता है। वहीं, केरल जैसे राज्यों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि पिछली बार भी धीरे-धीरे करके ऐसे ही देश में एकदम से कोरोना के केस बढ़ गए थे, जिसकी वजह से लोग संक्रमित हुए तो दूसरी तरफ लोगों की जान भी गई। इसलिए जरूरी है कि आप सभी कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करें। लेकिन कुछ गलतियां अब भी हैं, जो हम लोग कर रहे हैं और वक्त रहते हमें इन्हें सुधारना है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Coronavirus update The graph of corona is increasing in the country do not forget these 4 mistakes keep this in mind
तीसरी लहर अलर्ट - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन न लगवाना

  • देखा जा रहा है कि कई लोग अब भी वैक्सीनेशन नहीं करवा रहे हैं। ऐसे लोग दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। वहीं, कई लोगों के मन में वैक्सीन को लेकर गलतफहमी है। जबकि उन्हें ये समझना चाहिए कि विशेषज्ञ पहले ही वैक्सीन को पूरी तरह सुरक्षित और असरदार बता चुके हैं। ऐसे में हर किसी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।
Coronavirus update The graph of corona is increasing in the country do not forget these 4 mistakes keep this in mind
तीसरी लहर अलर्ट - फोटो : Pixabay

हाथ न धोना

  • कई लोग कोरोना की पहली और दूसरी लहर की शुरुआत के समय तो अपने हाथों को साबुन या सैनिटाइजर से साफ कर रहे थे, लेकिन अब फिर से लोगों में इसको लेकर लापरवाही देखी जा रही है। लोग खाना खाने से पहले, किसी चीज को छूने से पहले और बाद में आदि अपने हाथों को साफ नहीं रह रहे हैं। ऐसे में आपके हाथों द्वारा कोरोना आपके शरीर मे प्रवेश कर सकता है। इसलिए अपने हाथों को जरूर धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update The graph of corona is increasing in the country do not forget these 4 mistakes keep this in mind
तीसरी लहर अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

भीड़ भाड़ में जाना

  • जैसे ही सरकार की तरफ से लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दी गई। लोग घर से बाहर निकलने लगे, लेकिन देखा जा रहा है कि कई लोग बेमतलब घर से बाहर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जा रहे हैं। ऐसे में भीड़ में उनके संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है। इसलिए हर किसी को अपने घर पर ही रहना चाहिए और बच्चों व बुजुर्ग लोगों का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus update The graph of corona is increasing in the country do not forget these 4 mistakes keep this in mind
तीसरी लहर अलर्ट - फोटो : istock

मास्क न पहनना

  • कई लोग अब भी मास्क को लेकर लापरवाही कर रहे हैं। कोई मुंह के ऊपर मास्क पहन रहा है, तो कोई उसे गले में लटका ले रहा है और कोई तो सिर्फ इससे मुंह ढक रहा है नाक नहीं। ऐसे में मास्क को लेकर की जा रही ये लापरवाही कोरोना से संक्रमित होने में मदद कर सकती है। इसलिए आपको मास्क अच्छी तरह से पहनना है और दूसरों को भी इस बारे में बताना है।


नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में काम करने से पहले डॉ. परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed