फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया में सबसे सस्ती दरों पर कोरोना की जांच करेगा भारत, 22 प्राइवेट लैब चेन को मिली मंजूरी

Thu, 26 Mar 2020 11:23 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 26 Mar 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus world cheapest rate in india for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के सामने खौफ का सबब बन चुका है। इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए पूरा देश भी एकजुट हो गया है। वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने संक्रमण के मामलों में कमी लाने के लिए लैब की संख्या बढ़ा दी है। कोरोना के टेस्ट के लिए आईसीएमआर ने 25 मार्च को पूरे देशभर में 22 प्राइवेट लैब को मंजूरी दी है। अब कोरोना के टेस्ट के लिए देशभर में 15,500 कलेक्शन सेंटर हो गए हैं। साथ ही कोरोना के जांच के लिए आईसीएमआर के द्वारा निर्धारित राशि अबतक दुनियाभर में कोरोना जांच की सबसे सस्ती दर है।

Coronavirus world cheapest rate in india for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी प्राइवेट लैब कोरोना वायरस के जांच के लिए 4500 रुपए से अधिक की राशि चार्ज नहीं कर सकते हैं। इस जांच में स्क्रीनिंग के लिए 1500 रुपए और कंफर्मेशन टेस्ट के लिए 3000 रुपए निर्धारित हैं। इसके अलावा सरकारी लैब में कोरोना की पहली और दूसरी जांच मुफ्त की जाएगी। आइए देखते हैं सरकारी और प्राइवेट लैब की लिस्ट -

Coronavirus world cheapest rate in india for covid 19 test
कोरोना वायरस - फोटो : pixabay

दिल्ली में प्राइवेट लैब

  • डॉ डैंग लैब, सी-2/1 सफदरजंग डेवलपमेंट एरिया, नई दिल्ली
  • मैक्स लैब, मैक्स सुपर स्पेसिएलिटी हॉस्पिटल,साकेत, नई दिल्ली
  • लाल पैथ लैब, ब्लॉक-ई, सेक्टर 18,रोहिणी, नई दिल्ली
  • लैबोरेटरी सर्विसेज, इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल, सरिता विहार, नई दिल्ली


दिल्ली में सरकारी लैब

  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र
  • दिल्ली एम्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus world cheapest rate in india for covid 19 test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गुजरात में प्राइवेट लैब

  • एसएन जेनलैब प्रा. लिमिटेड, प्रेसिडेंट प्लाजा-ए, महावीर हॉस्पिटल के पास, सूरत
  • सुपराटेक माइक्रोपाथ लेबोरेटरी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रा. लि., केदार, अहमदाबाद
  • यूनिपाथ स्पेसिएलिटी लेबोरेटरी लिमिटेड, 102 सनोमा प्लाटा, एलिसब्रिज, अहमदाबाद


गुजरात में सरकारी लैब

  • एम पी शाह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज- जामनगर
  • बीजे मेडिकल कॉलेज- अहमदाबाद
विज्ञापन
Coronavirus world cheapest rate in india for covid 19 test
कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई

हरियाणा में प्राइवेट लैब

  • मॉडर्न डाग्नोस्टिक एंड रिसर्च सेंटर लैब, 363-364, जवाहर नगर, गुरुग्राम
  • एसआरएल लिमिटेड, जीपी 26, सेक्टर 18, गुरुग्राम
  • स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज, ए-17, सेक्टर 34, गुरुग्राम


हरियाणा में सरकारी लैब

  • BPS गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज- सोनीपत
  • पं. बी.डी. शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज- रोहतक
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed