25 मार्च से चैत्र नवरात्रि व्रत की शुरुआत हो चुकी है। मां दुर्गा को समर्पित ये दिन हिंदुओ का एक प्रमुख पर्व है। इस दौरान लोग मां दुर्गा को खुश करने के लिए नौ दिन का व्रत भी करते हैं। हालांकि नवरात्रि में व्रत के दौरान अक्सर लोग ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि खाली पेट रहने से पेट में एसिड का लेवल बढ़ जाता है जिस वजह से कुछ चीजों को खाने से बचना चाहिए।
Chaitra Navratri 2020: व्रत में खाली पेट न करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत को होगा नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केला खाने से होती है सीने में जलन
केले को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। केले में मैग्नीशियम मौजूद होता है जिस वजह से खाली पेट इसे खाने से सीने में जलन होती है। कुछ लोगों को कब्ज की समस्या से भी जूझना पड़ सकता है।
दूध पीने से होता है इनडाइजेशन
दूध को ज्यादातर लोग खाली पेट पी लेते हैं। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन मसल्स को कमजोर करता है। इसके साथ ही खाली पेट से इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है और कफ भी हो सकता है।
दही बढ़ाता है एसिड लेवल
व्रत के दौरान खाली पेट दही का सेवन करने से बचना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होता है जो खाली पेट में एसिड के स्तर को बढ़ाता है। जिसकी वजह से पेट में जलन हो सकती है।
मीठी चीजें बढ़ाती है शुगर लेवल
अक्सर लोग खाली पेट मीठी चीजें खा लेते है। ऐसा करने से बचें क्योंकि खाली पेट मीठी चीजें खाने से शरीर में शुगर का स्तर बढ़ जाता है।