फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   first ever human case of Shamonda virus that causes fever diarrhoea in cows linked to human death

अलर्ट: गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत, जानिए क्या है शमोंडा वायरस और ये कितना खतरनाक

Fri, 23 Oct 2026 01:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 23 Oct 2026 01:17 PM IST
सार

Shamonda virus In Human: फ्रांस में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत के मामले में पहली बार शमोंडा वायरस का पता चला। यह वायरस मुख्य रूप से गायों में पाया जाता है। क्या इस वायरस से इंसानों को खतरा हो सकता है? क्या इससे एक नई महामारी का खतरा पैदा हो सकता है?

विज्ञापन
first ever human case of Shamonda virus that causes fever diarrhoea in cows linked to human death
इंसानों में शमोंडा वायरस का पहला मामला - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

जूनोटिक बीमारियां वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ाती रही हैं। ये ऐसे संक्रामक रोग हैं जो जानवरों से मनुष्यों में फैलते हैं। हाल ही में अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया था कि किस तरह से अमेरिका के वॉशिंगटन में संक्रमित गायों से इंसान में बर्ड फ्लू का मामला सामने आया था, जिसको लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की थी। अब फ्रांस से आ रही जानकारी एक नई चिंता बढ़ा रही है।

विज्ञापन


जानवरों में फैलने वाली एक बीमारी से इंसान की मौत का मामला सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का ध्यान खींचा है। फ्रांस में 60 साल के व्यक्ति की मौत के बाद उसके शरीर में शमोंडा वायरस की पुष्टि हुई। यह वायरस मुख्य रूप से गायों में पाया जाता है। इससे संक्रमित गायों में बुखार, दस्त और प्रजनन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। अब तक इसे इंसानों में बीमारी फैलाने वाला वायरस नहीं माना जाता था। यही कारण है कि इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी चिंतित हैं।
विज्ञापन


आखिर शमोंडा  वायरस क्या है, इंसान तक ये कैसे पहुंचा और क्या इससे आने वाले दिनों में गंभीर खतरा हो सकता है? आइए इस बारे में समझते हैं पूरी बात।

Trending Videos

first ever human case of Shamonda virus that causes fever diarrhoea in cows linked to human death
गायों को संक्रमित करने वाले वायरस से इंसानों में संक्रमण - फोटो : Freepik.com

शमोंडा वायरस को लेकर चिंता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रांस में एक व्यक्ति की मौत दुर्लभ वायरस के संक्रमण से हुई है। वैसे तो उसकी मौत अक्तूबर की शुरुआत में हुई थी लेकिन अब जब इसके कारणों की जांच की गई तो उसके शरीर में शमोंडा वायरस पाया गया। यह मामला इसलिए खास है, क्योंकि अब तक इस वायरस को इंसानों में संक्रमण फैलाने वाला नहीं माना जाता था। ये अब तक सिर्फ पशुओं, विशेषकर गायों में संक्रमण का कारण बनता था।
 

  • अधिकारियों के मुताबिक, आशंका है कि मृत व्यक्ति को एक मिज नाम के छोटे कीट ने काटा था।
  • यह एक तरह का बेहद छोटा उड़ने वाला कीट होता है, जिसकी कुछ प्रजातियां जानवरों में वायरस फैलाने के लिए जिम्मेदार मानी जाती रही हैं।
  • गौरतलब है कि फ्रांस के पूर्वी हिस्से में पहले से ही इस साल जानवरों के बीच शमोंड वायरस फैलने की खबरें आती रही हैं।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ये मामला काफी दुर्लभ और चिंता बढ़ाने वाला जरूर रहा है पर फिलहाल इससे ज्यादा खतरे की आशंका नहीं जताई जा रही है। 

विज्ञापन

first ever human case of Shamonda virus that causes fever diarrhoea in cows linked to human death
इंसानों में शमोंडा वायरस के मामले - फोटो : Adobe stock

मरीज की पहले से कमजोर थी इम्युनिटी

फ्रांस के अधिकारियों के मुताबिक, जिस व्यक्ति की मौत हुई, उसकी इम्युनिटी पहले से बहुत कमजोर थी। अधिकारियों ने इस घटना को एक असाधारण मामला बताया है। फिर भी यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल (ईसीडीसी) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

फिलहाल बड़ा सवाल ये बना हुआ है कि क्या यह वायरस भविष्य में इंसानों के लिए ज्यादा खतरनाक बन सकता है?
 

  • कुछ विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि यदि कोई वायरस ऐसे व्यक्ति के शरीर में लंबे समय तक बना रहे, जिसकी इम्युनिटी बेहद कमजोर है तो समय के साथ उसमें म्यूटेशन हो सकते हैं।
  • ऐसे बदलावों के कारण किसी वायरस के फैलने के तरीके में भी बदलाव हो सकता है।
  • लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि शमोंडा वायरस में ऐसा बदलाव हो ही रहा है या वह इंसानों के बीच तेजी से फैलने लगेगा।
विज्ञापन

first ever human case of Shamonda virus that causes fever diarrhoea in cows linked to human death
शमोंडा वायरस को लेकर अलर्ट - फोटो : Adobe Stock Photos

पहले से कई देशों में रिपोर्ट किए जाते रहे हैं शमोंडा के मामले

शमोंडा वायरस मुख्य रूप से गायों में पाया जाता है, लेकिन भेड़, घोड़े, बकरियां में भी कई बार संक्रमण देखा जा चुका है।

यूरोप में इस वायरस का पता पहली बार जुलाई में चला था। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर जानवरों में इसके मामले सामने आए। आयरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और स्विट्जरलैंड में भी इसके जानवरों में मामले रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। 

फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक व्यक्ति को पहले इलाज के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे तंत्रिका तंत्र से जुड़ी समस्याएं थीं। इंसान में सामने आया यह पहला रिपोर्ट किया गया मामला है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो के एमआरसी सेंटर फॉर वायरस रिसर्च में सीनियर लेक्चरर डॉ. बेन ब्रेनन ने बताया कि मरीज की इम्युनिटी पहले से बेहद कमजोर थी। इसलिए केवल इस घटना के आधार पर यह नहीं माना जा सकता कि वायरस सामान्य रूप से स्वस्थ लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है। अभी तक इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि शमोंडा वायरस इंसानों में बड़े पैमाने पर बीमारी फैला सकता है। 
 

  • एक इंसान से दूसरे इंसान में भी इस वायरस के फैलने का जोखिम बेहद कम माना जा रहा है।
  • जिन लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली बहुत कमजोर होती है, उनका शरीर कुछ संक्रमणों को आसानी से खत्म नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में वायरस लंबे समय तक शरीर में बना रह सकता है।
  • आम लोगों के लिए फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।
  • लेकिन पशुओं में फैलने वाले संक्रमणों पर नजर रखना, नए मामलों की जांच करना और वैज्ञानिक जानकारी के आधार पर जोखिम का आकलन करना जरूरी है।



--------------
स्रोत: 
First human case of Shamonda virus reported in France as patient dies


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed