फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: मॉडर्ना ने आखिर किस आधार पर वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए मांगी मंजूरी? जानिए सबकुछ

Mon, 30 Nov 2020 10:43 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna to seek emergency clearance for Covid 19 vaccine from USFDA and European regulators
कोरोना वायरस वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दवा कंपनी मॉडर्ना ने कोरोना वायरस के वैक्सीन के व्यापक पैमाने पर इस्तेमाल के लिए अमेरिका और यूरोप के नियामकों की मंजूरी मांगी है। नियामक एमआरएनए वैक्सीन के ट्रायल से जुड़े डेटा को देखेंगे और यह फैसला लेंगे कि यह सुरक्षित है कि नहीं। वो यह भी देखेंगे कि इसे सभी पर इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी जा सकती है कि नहीं। क्लीनिकल अध्ययन यह दिखाता है कि मॉडर्ना की वैक्सीन कोरोना से बचाव में 94 फीसदी तक कामयाब है। फाइजर ने भी अमेरिका की मंजूरी के लिए आवेदन डाला है। फाइजर ने भी ऐसी ही वैक्सीन तैयार की है जो मॉडर्ना की वैक्सीन की तरह ही क्लीनिकल अध्ययन में असरदायी साबित हुई है।  

Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna to seek emergency clearance for Covid 19 vaccine from USFDA and European regulators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ट्रायल का डेटा

ब्रिटेन के नियामक भी फाइजर की ओर से विकसित वैक्सीन से जुड़े डेटा की समीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से विकसित वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के फैसले की भी समीक्षा की जा रही है। मॉडर्ना ने कहा है कि उसे ब्रिटेन से जल्दी ही अनुमति मिलने की उम्मीद है। उसके पास 30,000 वॉलिंटियर्स के ऊपर किए गए ट्रायल का डेटा है। इसमें ज्यादा जोखिम वाले उम्रदराज लोग भी शामिल थे। ट्रायल में इनके ऊपर भी वैक्सीन को असरदार पाया गया है। इन तीनों वैक्सीन की अपनी-अपनी खासियतें हैं।

Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna to seek emergency clearance for Covid 19 vaccine from USFDA and European regulators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन का प्री-ऑर्डर

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की ओर से संयुक्त रूप से तैयार वैक्सीन की कीमत मॉडर्ना और फाइजर की वैक्सीन की तुलना में काफी कम है। मॉडर्ना के वैक्सीन की कीमत 15 डॉलर है तो वहीं फाइजर के वैक्सीन की कीमत 25 डॉलर है जबकि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन की कीमत महज तीन डॉलर है। इसकी एक और खासियत यह है कि इसका वितरण भी आसान है, क्योंकि इसे बहुत कम तापमान पर रखने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन यह फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन से ट्रायल के दौरान कम असरदायी साबित हुई है। यह वैक्सीन 62 फीसदी से 90 फीसदी तक ही असरदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna to seek emergency clearance for Covid 19 vaccine from USFDA and European regulators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटेन ने तीनों वैक्सीन का प्री-ऑर्डर दिया हुआ है-

  • मॉडर्ना के 70 लाख वैक्सीन
  • फाइजर के चार करोड़ वैक्सीन
  • एस्ट्राजेनेका के दस करोड़ वैक्सीन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi Moderna to seek emergency clearance for Covid 19 vaccine from USFDA and European regulators
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूनिवर्सिटी ऑफ रिडिंग के बायोमेडिकल टेक्नॉलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर एलेक्जेंडर एडवार्ड्स ने कहा, 'बेशक यह एक बड़ी खबर है। ट्रायल के जितने बड़े आंकड़े हमारे पास होंगे, हमें उतना इस बात का विश्वास होगा कि वैक्सीन कोविड-19 से खोने वाले इंसानी जानों को बचा सकता है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed