फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: कोरोना वैक्सीन पर बड़ी खबर, ब्रिटेन में इसी महीने से लोगों को लगाया जा सकता है टीका

Mon, 09 Nov 2020 12:08 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 09 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi covid vaccine britain oxford vaccine update
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic/Amar Ujala

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर अब पांच करोड़ सात लाख के पार हो गए हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 12 लाख 62 हजार से ऊपर है। इसकी वैक्सीन बनाने का काम तो तेजी से चल रहा है, लेकिन यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर पूरी दुनिया के लोगों को वैक्सीन कब तक मिल पाएगी और यह महामारी कब खत्म होगी। हालांकि इस बीच ब्रिटेन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ब्रिटेन के अखबार द मेल के मुताबिक, वैक्सीन को लेकर पिछले हफ्ते एक बैठक हुई थी, जिसमें यह कहा गया है कि इस महीने के आखिर से देश में वैक्सीन का वितरण शुरू किया जा सकता है। शुरुआत में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। 

Coronavirus vaccine updates in hindi covid vaccine britain oxford vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्रिटिश अखबार द मेल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है कि लोगों को वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी, जिसमें तीन से चार हफ्तों का अंतर रखा जाएगा। इसके अलावा वैक्सीन का वितरण किन-किन जगहों पर किया जाएगा, उसकी लिस्ट भी तैयार हो चुकी है। 

Coronavirus vaccine updates in hindi covid vaccine britain oxford vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की सरकार ने वैक्सीन के लिए छह अलग-अलग कंपनियों से समझौता किया है, जिसमें वैक्सीन की 35 करोड़ खुराक के लिए डील हुई है। इसमें सबसे आगे ऑक्सफोर्ड और एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन और फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को माना जा रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi covid vaccine britain oxford vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिछले हफ्ते ही ब्रिटेन की वैक्सीन टास्क फोर्स की प्रमुख केट बिंघम ने कहा था कि अगर नियामक वैक्सीन को सुरक्षित घोषित करते हैं तो यह इस साल के अंत तक उपलब्ध हो सकती है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi covid vaccine britain oxford vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेशनल हेल्थ सर्विस इंग्लैंड ने डॉक्टरों से कहा है कि उन्हें प्रत्येक वैक्सीन की डोज के लिए 12.58 पौंड यानी लगभग 1200 रुपये मिलेंगे। उन्हें यह भी कहा गया है कि अगर वैक्सीन को मंजूरी मिल जाती है तो उन्हें हफ्ते में सातों दिन, रोजाना 12 घंटे तक काम करने के लिए तैयार रहना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed