फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: क्या कोरोना वायरस से बचा सकता है बीसीजी का टीका? यहां वैज्ञानिकों ने शुरू किया टेस्ट

Wed, 14 Oct 2020 02:44 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi BCG Vaccine for covid 19 TB Vaccine test for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay/Social media

ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने एक टेस्ट शुरू किया है जिसमें देखा जा रहा है कि क्या बीसीजी वैक्सीन की मदद से कोरोना संक्रमितों की जान बचाई जा सकती है। यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर में चल रहे वैक्सीन के ट्रायल में करीब 1000 लोग हिस्सा लेने वाले हैं। यह वैक्सीन 1921 में विकसित की गई थी। इसे टीबी की रोकथाम के लिए तैयार किया गया था, लेकिन ऐसे प्रमाण मिले हैं कि यह दूसरी संक्रामक बीमारियों से बचाव में भी कारगर साबित हो सकती है। लाखों लोगों ने बचपन में भले ही ये टीका लिया हो, लेकिन फिर भी उन्हें इसे लेने की जरूरत पड़ेगी। इस वैक्सीन को इस तरह बनाया गया है कि ये शरीर के इम्यून सिस्टम या प्रतिरोधी क्षमता को एक खास संक्रमण से बचाव के लिए तैयार करता है। लेकिन इसका इम्यून सिस्टम पर इतना व्यापक प्रभाव पड़ता है कि उसे देखकर लगता है कि यह दूसरी संक्रामक बीमारियों से भी हमारे शरीर को बचा सकता है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में भी यह प्रभावी साबित हो सकता है।

Coronavirus Vaccine updates in hindi BCG Vaccine for covid 19 TB Vaccine test for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बीसीजी का असर 

इससे पहले हुए क्लीनिकल ट्रायल में यह पता चला कि बीसीजी का टीका पश्चिम अफ्रीका के देश गिनी बिसाउ में नवजातों में मृत्यु दर को 38 फीसदी तक कम करने में कामयाब रहा है। मृत्यु दर में यह कमी बीसीजी टीके की वजह से निमोनिया और सेप्सीस के मामले कम होने की वजह से आई। दक्षिण अफ्रीका में इस टीके से जुड़े अध्ययन से पता चला कि इसके असर की वजह से नाक, गले और फेफड़े के संक्रमण में 73 फीसदी की कमी आई। नीदरलैंड में बीसीजी की वजह से येलो फीवर वायरस के शरीर में कम होने के प्रमाण मिले हैं। 

Coronavirus Vaccine updates in hindi BCG Vaccine for covid 19 TB Vaccine test for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर जॉन कैंपबेल ने बताया, 'वैश्विक पैमाने पर यह काफी अहम हो सकता है। भले ही हम यह मान कर चलें कि यह कोविड के खिलाफ उस तरह से कारगर नहीं साबित होगा, लेकिन यह जब तक कोविड की वैक्सीन नहीं तैयार हो जाती या फिर उसका कोई इलाज नहीं खोज लिया जाता, तब तक के लिए यह राहत देने वाला साबित हो सकता है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi BCG Vaccine for covid 19 TB Vaccine test for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बीसीजी को लेकर ब्रिटेन में चल रहा ट्रायल एक अंतरराष्ट्रीय अध्ययन का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, स्पेन और ब्राजील जैसे देशों में भी 10,000 लोगों पर ये ट्रायल चल रहा है। ट्रायल के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों और देखभाल में लगे उन लोगों को विशेष तौर पर ध्यान में रखा गया है, जिन्हें कोरोना वायरस का संक्रमण होने की आशंका सबसे अधिक है। इसलिए अगर ये वैक्सीन प्रभावी होता है तो शोधकर्ताओं को इसके असर के बारे में फौरन पता चल पाएगा। एक्सेटर के डॉ. सैम हिल्टन ट्रायल में हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि उन्हें कोरोना होने की आशंका किसी और की तुलना में अधिक है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine updates in hindi BCG Vaccine for covid 19 TB Vaccine test for coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के असर को कम करेगा 

उन्होंने कहा, 'बीसीजी कोरोना के दौरान आपको ज्यादा बीमार नहीं पड़ने देगा, इसकी प्रबल संभावना दिखती है। इसलिए मैं इसे खुद के लिए एक बचाव के तौर पर देखता हूं। इस वजह से इस बात की संभावना बढ़ गई है कि मैं इस जाड़े में भी काम पर जा सकूंगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed