फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WHO ने कोरोना वायरस को रोकने के लिए चार कदमों को बताया जरूरी, भारत के इस प्रयास की तारीफ की

Wed, 14 Oct 2020 02:16 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
WHO says how to defeat coronavirus pandemic by these four steps, Tedros Adhanom Ghebreyesus Hails Aarogya Setu App Use India Against Covid 19
Coronavirus prevention - फोटो : iStock

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी एक कारगर और सुरक्षित वैक्सीन का इंतजार है। कई देशों में वैक्सीन विकसित की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में हमारे पास एक शानदार वैक्सीन उपलब्ध होगी। वैक्सीन उपलब्ध कराने के बाद दुनियाभर के देशों में इसका वितरण बड़ी चुनौती होगी। इसके लिए कोवैक्स फैसिलिटी समेत कई तरह के कार्यक्रम डिजाइन किए गए हैं। हालांकि डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम ग्रेबेसियस का कहना है कि हम सभी को सुरक्षित और कारगर वैक्सीन उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे लेकिन हम केवल वैक्सीन के इंतजार में नहीं बैठ सकते। फिलहाल जो भी साधन हमारे हाथ में है, उससे लोगों की जिंदगी बचाने की कोशिश करनी चाहिए। 

WHO says how to defeat coronavirus pandemic by these four steps, Tedros Adhanom Ghebreyesus Hails Aarogya Setu App Use India Against Covid 19
who director general - फोटो : FB@WHO

डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि कोरोना महामारी ने दुनिया की स्वास्थ्य प्रणालियों, सामाजिक स्थिति और अर्थव्यवस्था को उलझा कर रख दिया है। हर जगह इसके मामले बढ़ रहे हैं और सभी देशों को सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को यह नहीं भूलना चाहिए कि वायरस  हमारे आसपास ही है और खतरा बना हुआ है। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए सभी देशों से चार प्रमुख चीजों पर ध्यान देने को कहा है। आइए जानते हैं, क्या हैं वे चार कदम: 

WHO says how to defeat coronavirus pandemic by these four steps, Tedros Adhanom Ghebreyesus Hails Aarogya Setu App Use India Against Covid 19
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

भीड़-भाड़ को रोकना जरूरी

  • डब्ल्यूएचओ प्रमुख का कहना है कि सभी देशों को अपने यहां धार्मिक स्थल, खेल स्टेडियम, नाइट क्लब जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों को एक साथ जमा होने से रोकना चाहिए। भीड़ की वजह से संक्रमण आसानी से फैल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
WHO says how to defeat coronavirus pandemic by these four steps, Tedros Adhanom Ghebreyesus Hails Aarogya Setu App Use India Against Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सार्वजनिक स्वास्थ्य 

  • उनका कहना है कि सभी लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान देना और उन्हें मजबूत करना अहम जिम्मेदारी है। कोरोना के मामलों की पहचान करना, जांच करना, मरीज का आइसोलेशन और संपर्क में आए लोगों को ढूंढ कर जरूरी कदम उठाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। 
विज्ञापन
WHO says how to defeat coronavirus pandemic by these four steps, Tedros Adhanom Ghebreyesus Hails Aarogya Setu App Use India Against Covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लोगों को जागरूक करें

  • डब्ल्यूएचओ का इस बात पर जोर है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक्को किया जाए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, हाथों की साफ—सफाई, मास्क के इस्तेमाल के बारे में जागरूक करने से महामारी नियंत्रण में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed