फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covaxin Update: कब लॉन्च होगी देसी कोरोना वैक्सीन? कीमत को लेकर भारत बायोटेक ने क्या कहा?

Mon, 02 Nov 2020 10:51 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 02 Nov 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine India Update: Bharat Biotech to launch Covaxin in 2021 second quarter all yo need to know Covid vaccine price distribution India
देसी कोरोना वैक्सीन (Covaxin) - फोटो : निलेश कुमार, अमर उजाला ग्राफिक्स

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी एक सुरक्षित और कारगर वैक्सीन का इंतजार है। भारत में तीन वैक्सीन इस रेस में आगे चल रहे हैं और कामयाबी से बस कुछ ही कदम दूर हैं। तीनों वैक्सीन कैंडिडेट्स अंतिम चरणों के ट्रायल में हैं। भारत की देसी कोरोना वैक्सीन 'Covaxin' से देश को बड़ी उम्मीदें हैं। भारत बायोटेक कंपनी ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) के साथ मिलकर यह वैक्सीन बनाई है। शुरुआती चरणों के ट्रायल में इस वैक्सीन ने अच्छा असर दिखाया है। देशभर के लोगों के मन में यही सवाल है कि यह वैक्सीन आखिर कब लॉन्च होगी और इसकी कीमत क्या हो सकती है। भारत बायोटेक कंपनी ने इन सवालों के जवाब दिए हैं। 

Coronavirus Vaccine India Update: Bharat Biotech to launch Covaxin in 2021 second quarter all yo need to know Covid vaccine price distribution India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खबरों के मुताबिक, देसी कोरोना वैक्सीन को अगले साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च करने की तैयारी है। भारत बायोटेक कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी है। अधिकारी ने बताया कि अगर भारतीय नियामक से तय समय पर सारी अनुमति मिल जाती हैं तो कंपनी अगले साल की दूसरी तिमाही तक टीका लॉन्च करने की योजना बना रही है। 

Coronavirus Vaccine India Update: Bharat Biotech to launch Covaxin in 2021 second quarter all yo need to know Covid vaccine price distribution India
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

भारत बायोटेक के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल कंपनी का फोकस देशभर में वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा करने पर है। भारत बायोटेक ने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV) में विकसित SARS-Cov-2 के इनएक्टिवेटेड स्ट्रेन से Covaxin को तैयार किया गया है, जिसे रेगुलेटरी अप्रूवल्स के बाद लॉन्च करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine India Update: Bharat Biotech to launch Covaxin in 2021 second quarter all yo need to know Covid vaccine price distribution India
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : Pixabay

भारत बायोटेक के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी निदेशक साई प्रसाद ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, "आखिरी चरण के ट्रायल्स में वैक्सीन की प्रभावकारिता और सुरक्षित होने का मजबूत डेटा स्थापित करने के बाद अगर हमें अप्रूवल मिल जाता है तो हमारा लक्ष्य साल 2021 की दूसरी तिमाही तक वैक्सीन लॉन्च करने का है।"

विज्ञापन
Coronavirus Vaccine India Update: Bharat Biotech to launch Covaxin in 2021 second quarter all yo need to know Covid vaccine price distribution India
Coronavirus Vaccine - फोटो : Freepic

Covaxin का फेज 3 ट्रायल
साई प्रसाद ने कहा कि वैक्सीन के फेज तीन ट्रायल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देश के 13-14 राज्यों में से 25 से 30 जगहों पर वैक्सीन का ट्रायल होगा। हर वॉलेंटियर को वैक्सीन या प्लेसीबो की दो डोज दी जाएंगी। कंपनी का कहना है कि हर अस्पताल में करीब दो हजार वॉलेंटियर्स ट्रायल में शामिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed