कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीन को लेकर जैसे-जैसे अच्छी खबरें सामने आ रही हैं, दुनियाभर की सरकारों ने इसके उत्पादन या इसे हासिल करने की तैयारी तेज कर दी है। भारत में भी कोरोना वैक्सीन के लिए केंद्र सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है। देश में तीन वैक्सीन का ट्रायल तो चल ही रहा है, जबकि दो और कपंनियों से वैक्सीन के सौदे को लेकर बात हो रही है। सभी पांचों फार्मा कंपनियों से कहा गया है कि तीन दिन के भीतर रोडमैप तैयार कर के दें, ताकि उनकी वैक्सीन को मंजूरी मिलते ही कितनी कीमत और कितने समय में खुराक तैयार कर दे पाएंगी। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
{"_id":"5f3baac28ebc3e3ccc5f69fb","slug":"coronavirus-vaccine-india-news-updates-today-covid-vaccine-to-launch-soon-in-india-government-demand-road-map-to-pharma-companies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccine India: सरकार ने पांच कंपनियों से मांगा 'रोडमैप' ताकि देश में जल्द उपलब्ध हो कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Corona Vaccine India: सरकार ने पांच कंपनियों से मांगा 'रोडमैप' ताकि देश में जल्द उपलब्ध हो कोरोना वैक्सीन
Tue, 18 Aug 2020 03:47 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
- खबरों के मुताबिक, ब्रिटेन, अमेरिका, यूरोपियन यूनियन की तरह भारत ने अबतक किसी कंपनी से डील नहीं की है, लेकिन पूरी तैयारी में है कि वैक्सीन तैयार होते ही लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए। कोरोना की वैक्सीन के उत्पादन, वितरण आदि की मॉनिटरिंग को लेकर बने विशेषज्ञों की समिति ने सोमवार को देश की दिग्गज फार्मा कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात की थी। इसी मुलाकात के दौरान कंपनियों से आगे का रोडमैप तैयार करके देने को कहा गया है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
...बस कुछ ही महीने शेष
- पहले जहां आशंका जताई जा रही थी कि भारत में वैक्सीन आने में लंबा समय लग सकता है, वह आशंका खारिज हो रही है। सरकार की तैयारी देख कर संभावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ ही महीनों में देश में कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध होगी। खबरों के मुताबिक, वैक्सीन के प्रॉडक्शन, प्राइसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन (PPD) यानी उत्पादन, कीमत और वितरण पर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (File Photo)
- फोटो : ANI
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री बोले- पीपीडी पर हो रही चर्चा
- वैक्सीन के प्रॉडक्शन, प्राइसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन यानी उत्पादन, कीमत और वितरण पर चर्चा की जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि विशेषज्ञ लगातार इस बारे में चर्चा कर रहे हैं कि लोगों तक वैक्सीन कैसे पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा, "एक तरफ वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं तो हम भी फाइनल प्रॉडक्ट हासिल करने में लगे हैं। ताकि देशवासियों के लिए वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। विशेषज्ञ समिति लगातार वैक्सीन निर्माताओं के साथ मिलकर प्रॉडक्शन, प्राइसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर चर्चा कर रही है।"
विज्ञापन
- फोटो : ICMR
फेज 1 ट्रायल में सुरक्षित दिखी Covaxin
- आईसीएमआर और भारत बायोटेक द्वारा विकसित वैक्सीन Covaxin पहले चरण के ह्यूमन ट्रायल में सुरक्षित पाई गई है। पहले चरण में 12 जगहों पर 375 वॉलंटियर्स पर ट्रायल हुआ था। वैक्सीन के फेज 1 ट्रायल के जो नतीजे आए हैं, उसके अनुसार वॉलेंटियर्स में वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स भी नहीं देखे गए। अगले चरण में वैक्सीन के प्रभाव को विस्तार से आंका जाएगा।