फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: भारत में सबसे सस्ती कौन की कोरोना वैक्सीन होगी और क्यों? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Fri, 27 Nov 2020 04:37 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine price oxford vaccine serum institute vaccine price
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay/Amarujala

दुनियाभर में कई वैक्सीन के ट्रायल चल रहे हैं, जिनमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका, फाइजर, मॉडर्ना, स्पूतनिक-वी और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सीन' प्रमुख हैं और इन सभी वैक्सीन को ट्रायल के शुरुआती नतीजों में बेहद ही सफल पाया गया है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन को जहां 70 फीसदी असरदार पाया गया है, तो वहीं रूस की वैक्सीन स्पूतनिक-वी को 95 फीसदी जबकि फाइजर और मॉडर्ना के बारे में भी 90 फीसदी 90 फीसदी से ज्यादा असरदार होने का दावा किया गया है। माना जा रहा है कि ये सभी वैक्सीन अगले साल की शुरुआत में बाजार में उपलब्ध हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि भारत में सबसे सस्ती कौन की कोरोना वैक्सीन होगी और क्यों?

Coronavirus vaccine in India covid vaccine price oxford vaccine serum institute vaccine price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फाइजर वैक्सीन के एक डोज की कीमत 19.50 डॉलर यानी करीब 1450 रुपये होगी। हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वैक्सीन भारत के लिए उपयुक्त नहीं होगी, क्योंकि इसके भंडारण के लिए शून्य से 70 डिग्री सेल्सियस कम तापमान की जरूरत है और भारत में फिलहाल ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है कि इसे स्टोर किया जा सके।  

Coronavirus vaccine in India covid vaccine price oxford vaccine serum institute vaccine price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

मॉडर्ना की वैक्सीन की कीमत 25 से 37 डॉलर यानी करीब 1850-2700 रुपये के बीच बताई जा रही है। माना जा रहा है कि भारतीय परिस्थितियों के लिहाज से यह वैक्सीन उपयुक्त हो सकती है, क्योंकि कम तापमान में भी इसका भंडारण हो सकता है। हरियाणा के अशोका विश्वविद्यालय में त्रिवेदी स्कूल ऑफ बायोसाइंसेस के निदेशक और वैज्ञानिक शाहिद जमील के मुताबिक, इस वैक्सीन को 30 दिन तक फ्रिज में रखा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसे कमरे के तापमान में 12 घंटे तक रखा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine price oxford vaccine serum institute vaccine price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में यह खबर आई थी कि रूस की पहली वैक्सीन मानी जा रही 'स्पूतनिक-वी' वहां के लोगों को मुफ्त में मिलेगी जबकि दुनिया के अन्य देशों के लिए इसकी कीमत 700 रुपये से कम होगी। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड ने हेटरो के साथ इस वैक्सीन के भारत में उत्पादन के लिए डील की है। बताया जा रहा है कि इसके उत्पादन का काम अगले साल की शुरुआत में शुरू किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine price oxford vaccine serum institute vaccine price
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का ट्रायल कर रही कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक, इस वैक्सीन की एक डोज की कीमत 500 से 600 रुपये हो सकती है। कंपनी इस वैक्सीन को भारत में 'कोविशील्ड' नाम से लॉन्च करेगी। कीमत से लेकर भंडारण तक, हर मामले में यह वैक्सीन भारत के लिए उपयुक्त बताई जा रही है। हाल ही में कंपनी के मुख्य कार्यकारी अदार पूनावाला ने एक बयान में यह भी कहा था कि भारतीय लोगों को सबसे पहले हमारी वैक्सीन ही मिलेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed