फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन: गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को टीका लगवाना कितना जरूरी है? विशेषज्ञ से जानें

Thu, 25 Mar 2021 04:18 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 25 Mar 2021 04:18 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccination update covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है और इस वजह से कई जगहों पर लॉकडाउन भी लगाया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 53 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि इस बीच देश में अब तक पांच करोड़ 31 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 23 लाख 62 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। वहीं, एक अप्रैल से केंद्र सरकार 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब... 

coronavirus vaccination update covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन लगवाने जाने के लिए कौन-कौन से आई कार्ड लगेंगे? 

  • सफदरजंग अस्पताल के डॉ. अनूप कुमार कहते हैं, 'अगर वैक्सीन लगवाने जा रहे हैं तो कोई भी सरकारी आई कार्ड, चाहे वो आधार कार्ड हो या वोटर आईडी हो, लेकर जा सकते हैं। अगर खुद से रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं तो इसे अपलोड करना होगा और वही आईडी सेंटर पर लेकर जानी होगी। लेकिन ध्यान रखें, वैक्सीन के लिए जो तारीख दी गई है, उसी दिन जाएं। बार-बार जाने और भीड़ बढ़ने से कोविड संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए नियमों का पालन करते हुए वैक्सीन लगवाने जाएं।' 
coronavirus vaccination update covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

जिन लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज लग चुकी है, दूसरी डोज कब लगवा सकते हैं? 

  • डॉ. अनूप कुमार कहते हैं, 'अब जिस तरह से कोविशील्ड के लिए नई गाइडलाइन आई है, उसके अनुसार चार हफ्ते के बाद वैक्सीन लगवाने के बजाय अब छह से आठ हफ्ते के अंदर लगवानी है। व्यक्ति ने अगर रजिस्ट्रेशन कराया है तो उसे मैसेज आगे की तारीख पर आएगा। लेकिन जिनका एक दो दिन में ही दूसरी डोज का नंबर आने वाला है, वो लोग भी रिशेड्यूल करवा सकते हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccination update covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

एक अप्रैल से 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन लगेगी, इस उम्र के लोगों को क्या कहेंगे? 

  • डॉ. अनूप कुमार कहते हैं, 'भारत सरकार ने पहले ही योजना बनाई थी कि पहले स्वास्थ्य कर्मचारी, उसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर और फिर हाई रिस्क वाले लोगों को शामिल किया जाएगा। ऐसे में अब बुजुर्गों को वैक्सीन देने के साथ ही सरकार ने 45 साल के सभी लोगों को वैक्सीन देने का निर्णय लिया है। कोविड काल में देखा गया है कि देश में 45 साल के ऊपर के लोगों के संक्रमण का आंकड़ा ज्यादा है। जैसा की देख रहे हैं कि एक बार फिर केस कई राज्यों में बढ़ रहे हैं, इसलिए लोग आगे आएं और वैक्सीन लगवाएं।' 
विज्ञापन
coronavirus vaccination update covid 19 vaccine coronavirus question answer in hindi
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

गंभीर किडनी की बीमारी से जूझ रहे लोगों को वैक्सीन लगवानी कितनी जरूरी है? 

  • डॉ. अनूप कुमार कहते हैं, 'जिनकी हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट हुई है, उन्हें 3-6 महीने तक वैक्सीन नहीं लगवानी है, क्योंकि इस बीच उन्हें कई ऐसी दवा दी जाती हैं, जिनसे इम्यूनिटी कम होती है। इसलिए ऐसे लोगों को बाहर न निकलने और अपनी दवा नियमित रूप से लेते रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जिन लोगों का हाल ही में ट्रांसप्लांट होने वाला है, तो ट्रांसप्लांट होने के बाद ही वैक्सीन लगवाएं, क्योंकि उसके पहले वैक्सीन लगवाते हैं तो ट्रांसप्लांट के बाद इम्यूनिटी कम हो जाएगी और फिर वैक्सीन का कोई मतलब नहीं रह जाता है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed