Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शुगर नॉर्मल है फिर भी हो सकता है डायबिटीज का खतरा, जान लीजिए ये जरूरी बातें

Thu, 19 Nov 2026 10:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Nov 2026 10:22 PM IST
सार

प्रीडायबिटीज में ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा होती है, लेकिन डायबिटीज के स्तर तक नहीं पहुंचती। HbA1c, फास्टिंग शुगर और ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट से इसकी पहचान होती है। सही खान-पान, वजन को नियंत्रित रखने और नियमित एक्सरसाइज से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
Can You Have Diabetes Risk With Normal Blood Sugar know Prediabetes risk alert
डायबिटीज और इसके खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

डायबिटीज की समस्या वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है, सभी उम्र के लोग इसका शिकार देखे जा रहे हैं। ये बीमारी शरीर के लगभग सभी अंगों को प्रभावित करने वाली हो सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप मोटापे का शिकार हैं या परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज की हिस्ट्री रही है तो नियमित रूप से शुगर की जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपकी ब्लड शुगर रिपोर्ट नॉर्मल आई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको भविष्य में डायबिटीज होने का कोई खतरा नहीं है?

कई बार शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी होती है, लेकिन वह डायबिटीज के स्तर तक नहीं पहुंचती। इस स्थिति को प्रीडायबिटीज कहते हैं। यह एक तरह की चेतावनी है कि अगर अभी खान-पान, वजन और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है।

डॉक्टर कहते हैं, अगर अभी आपका शुगर नॉर्मल है तो भी आपको लगातार बचाव करते रहना जरूरी है।

Trending Videos
Can You Have Diabetes Risk With Normal Blood Sugar know Prediabetes risk alert
प्री-डायबिटीज के लक्षण - फोटो : Amarujala.com/AI

प्रीडायबिटीज की समस्या

प्रीडायबिटीज ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा होने लगती है, लेकिन अभी डायबिटीज की सीमा तक नहीं पहुंचती। इसका एक बड़ा कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस है। इंसुलिन वह हार्मोन है, जो खून में मौजूद ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है। जब कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करतीं, तो खून में शुगर बढ़ने लगती है।
 

  • जिनका वजन ज्यादा है, पेट पर चर्बी जमा है या फिर परिवार में डायबिटीज की हिस्ट्री रही है उनमें इसका खतरा अधिक हो सकता है। 
  • हाई बीपी और असामान्य कोलेस्ट्रॉल भी आपके जोखिमों को बढ़ा सकते हैं।
Can You Have Diabetes Risk With Normal Blood Sugar know Prediabetes risk alert
डायबिटीज की समस्या - फोटो : Adobe Stock

कैसे जानें इसका खतरा?

कहीं आपको प्री-डायबिटीज की दिक्कत तो नहीं है इसका पता लगाने के लिए कुछ टेस्ट मददगार हो सकते हैं।
 

  • HbA1c टेस्ट की रिपोर्ट 5.7 से 6.4 प्रतिशत के बीच होना प्रीडायबिटीज का संकेत है। यह पिछले 2-3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है।
  • खाली पेट शुगर की रीडिंग 100-125 mg/dL होने पर प्रीडायबिटीज मानी जाती है।
  • ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट में ग्लूकोज पीने के दो घंटे बाद शुगर 140-199 mg/dL होने पर प्रीडायबिटीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Have Diabetes Risk With Normal Blood Sugar know Prediabetes risk alert
डायबिटीज को कैसे रखें कंट्रोल - फोटो : Adobe Stock

ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ छोटे-छोटे उपाय काफी मददगार हो सकते हैं।
 

  • सबसे पहले अपना वजन कंट्रोल में रखें। बढ़ता वजन सबसे बड़ा खतरा है।
  • सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तेज चलने जैसी गतिविधि करें।
  • मीठे पेय, अधिक चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम करें।
  •  फाइबर वाली सब्जियां, दालें और साबुत अनाज खाएं।
  • डॉक्टर की सलाह से नियमित शुगर जांच कराएं।
  • प्रीडायबिटीज का पता चलने पर समय रहते जीवनशैली में बदलाव करके टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed