फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना जैसी अगली महामारी रोकने के लिए वैज्ञानिकों ने शुरू किया मिशन 'हंटर'

Thu, 25 Mar 2021 04:16 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 25 Mar 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
research on bats to save world from next pandemic
फाइल फोटो

कोविड-19 संक्रमण ने दुनिया के ज्यादातर देशों की स्वास्थ्य व्यवस्था को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। विशेषज्ञ अब इस दिशा में काम कर रहे हैं कि आने वाले वर्षों मेें इस तरह की किसी दूसरी महामारी से लोगों को सुरक्षित किया जा सके? इसके तहत चमगादड़ों को पकड़पर उनपर अध्ययन किया जा रहा है। विशेषज्ञों की कोशिश है कि इस अध्ययन के आधार पर एक ऐसा सिमुलेशन मॉडल तैयार किया जाए जिससे चमगादड़ जनित भविष्य में होने वाली किसी भी महामारी से दुनिया को सुरिक्षत रखा जा सके। यहां आपको याद दिला दें कि दुनियाभर मेें फैला कोविड-19 वायरस चमगादड़ों से ही उत्पन्न हुआ है।


आइए अगली स्लाइडों में जानते हैं कि इस अभियान के दौरान भविष्य में होने वाली महामारी को रोकने के लिए वैज्ञानिक क्या कर रहे है?

research on bats to save world from next pandemic
Bat

यह विशेष प्रकार का शोध फिलीपींस के लागूना प्रांत में किया जा रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ऑफ द फिलीपींस लोस के पूरा मॉडल तैयार करने के लिए तीन साल का समय दिया गया है। इस शोध के दौरान रात के समय में चमगादड़ों को पकड़ा जा रहा है। शोधकर्ता चमगादड़ों के मल और लार का सैंपल लेकर उनपर अध्ययन करके इससे होने वाली सभी संभावित बीमारियों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसी आधार पर बीमारियों को मापा जाएगा जिससे यह पता चल सके कि यह महामारी का रूप ले सकती हैं या नहीं? विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के अभियान से दुनिया को आने वाले समय में कोरोना जैसी किसी भी महामारी से बचाया जा सकेगा।

research on bats to save world from next pandemic
चमगादड़

चमगादड़ों पर ही क्याें हो रहा है अध्ययन
इस तरह के अभियान और शोध के लिए चमगादड़ों को ही क्यों पकड़ा जा रहा है, यह सवाल अहम है। विशेषज्ञों का इस विषय में कहना है कि हाल के वर्षों में खतरनाक और सबसे अधिक बीमारियों के मुख्य जनक चमगादड़ ही रहे हैं। इबोला, सार्स, मिडिल ईस्ट रेस्पिरेट्री सिंड्रोम जैसी कई बीमारियां चमगादड़ों के माध्यम से ही फैली हैं। इस आधार पर इनसे होने वाली अन्य संभावित बीमारियों के बारे मेें जानने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
research on bats to save world from next pandemic
चमगादड़ की नई प्रजाति - फोटो : सोशल मीडिया

विशेषज्ञ चमगादड़ों जनित होने वाली बीमारियों पर लंबे समय से शोध कर रहे हैं। ईकोलॉजिस्ट फिलिप आलविओल बताते हैं कि इस अध्ययन के दौरान हम वायरस की प्रकृति के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। अगर समय रहते वायरस और उसके फैलने के स्थान के बारे मे पता चल जाए तो उससे होने वाली हानि से हम बड़ी आबादी को सुरक्षित करने की दिशा में काम कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed