भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान को शुरू हुए पांच दिन हो चुके हैं और इन पांच दिनों में अब तक सात लाख 87 हजार 842 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अपर स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर मनोहर अगनानी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार को एक लाख 12 हजार सात लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई। बुधवार को देश के 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीकाकरण के तहत 14 हजार 119 केंद्रों पर टीके लगाए गए। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कि कोरोना वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"600851f65fa20b384b102f7c","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-update-covid-vaccine-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Vaccine: वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद कितने दिन तक एंटीबॉडी शरीर में बने रहेंगे? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus Vaccine: वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद कितने दिन तक एंटीबॉडी शरीर में बने रहेंगे? विशेषज्ञ से जानें
Wed, 20 Jan 2021 09:29 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 20 Jan 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : PTI
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन को लेकर अभी भी लोगों में संशय है, उस पर आप क्या कहेंगे?
- दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल के डॉ. नितेश कहते हैं, 'हमारे देश में करीब छह लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। उनमें मात्र 0.01 फीसदी लोगों में ही साइड-इफेक्ट दिखे, वो भी बहुत हल्के इफेक्ट थे। केवल 0.001 फीसदी लोगों में ही गंभीर साइड-इफेक्ट देखे गए हैं। जैसा कि आम वैक्सीन में भी होता है। इससे यह साफ है कि हमारे देश में बनाई गई कोविड वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।'
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन लगवाने से पहले क्या मेडिकल हिस्ट्री पूछी जाती है?
- डॉ. नितेश कहते हैं, 'जब आप वैक्सीन लगवाने केंद्र पर जाते हैं, तब आपको एक लिखित फॉर्म दिया जाता है, जिसमें लिखा होता है कि क्या आप पहले से किसी प्रकार की दवाइयां ले रहे हैं, महिलाओं से पूछा जाता है कि कहीं वो गर्भवती तो नहीं हैं, पहले किसी वैक्सीन से एलर्जी तो नहीं हुई है, अगर एलर्जी है, तो किन चीजों से है। कुल मिलाकर वो सभी बातें लिखी होंगी, जिनके तहत वैक्सीन देने की मनाही है। सभी बिंदुओं को आपको पढ़ना होता है। अगर उसमें से कुछ भी है तो वैक्सिनेटर को जरूर बताएं। अगर आपकी कोई भी मेडिकल हिस्ट्री है, तो आप उसे छुपाएं नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या हम वैक्सीन की एक डोज लेकर निश्चिंत हो सकते हैं?
- डॉ. नितेश कहते हैं, 'नहीं! किसी भी शरीर में जब कोई किटाणु प्रवेश करता है, तब शरीर उससे लड़ने के लिए एंटीबॉडी बनाता है। इसमें कितना समय लगेगा, यह व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करता है। इसी प्रकार वैक्सीन की पहली डोज के बाद पर्याप्त एंटीबॉडी बन जाएंगे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए दूसरी डोज यानी बूस्टर डोज लेना जरूरी होता है। दोनों डोज लेनी ही लेनी है, क्योंकि जितने भी अध्ययन हुए हैं, वो दो डोज पर हुए हैं।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन के दोनों डोज लेने के कितने दिन तक एंटीबॉडी हमारे शरीर में बने रहेंगे?
- डॉ. नितेश कहते हैं, 'वैक्सीन लेने के बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी कितने दिन तक बने रहेंगे, इस प्रकार का कोई अध्ययन फिलहाल नहीं आया है। अभी तक तीसरी डोज का कोई प्रावधान नहीं है। एक अनुमान के अनुसार कम से कम छह महीने तक एंटीबॉडी शरीर में रहेंगे। हो सकता है उससे ज्यादा दिन तक भी रहें। दरअसल यह निर्भर करता है कि जिसको वैक्सीन दी जा रही है, उसकी खुद की इम्यूनिटी कैसी है।'