फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाने चाहिए ये पांच फल, हो सकते हैं कई नुकसान

Wed, 20 Jan 2021 08:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 20 Jan 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients should not eat these five fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जब भी हमें कोई बीमारी अपना शिकार बनाती है, तो हम डॉक्टर के पास जाकर उसका इलाज कराते हैं और कई दवाओं का सेवन भी करते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज यानी मधुमेह की। इसमें कई प्रकार की दवाओं का सेवन नियमित रूप से करना पड़ता है, नहीं तो आपकी ये समस्या और भी बढ़ सकती है। लेकिन किसी भी बीमारी में दवाइयों के साथ-साथ आपके खानपान पर भी काफी कुछ निर्भर करता है। आपको क्या चीजें खानी चाहिए, और किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि डायबिटीज से पीड़ित लोगों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Diabetes patients should not eat these five fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अंगूर हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद फल होता है। कुछ अंगूर खाने में मीठे होते हैं तो कुछ खट्टे भी होते हैं। लेकिन अगर डायबिटीज का मरीज ज्यादा मात्रा में अंगूर का सेवन करता है, तो ये उसके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति एक कप अंगूर खाता है, तो इससे उसके शरीर में 23 ग्राम तक शुगर जाती है। ऐसे में सोचिए कि अगर डायबिटीज का मरीज इन अंगूरों का अत्यधिक मात्रा में सेवन करता है, तो कितनी शुगर उसके शरीर में जा सकती है। इसलिए ऐसे व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही अंगूर खाने चाहिए।

Diabetes patients should not eat these five fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर आपको पतले से मोटा होना हो या फिर आप जिम करते हैं या फिर आप सुबह दौड़ते हैं। ऐसे सभी लोगों को आपने केले का सेवन करते हुए जरूर देखा होगा। इन लोगों के लिए केला काफी फायदेमंद होता है और शरीर को कई लाभ भी देता है। केला एनर्जी देने का काम भी करता है, क्योंकि ये हमारे शुगर लेवल को तुरंत बढाता है और शरीर को बूस्ट कर देता है। जहां केले की ये क्वालिटी आम लोगों के सही होती है, तो वहीं डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए ये सही नहीं है क्योंकि अगर वो केले का सेवन करते हैं तो उनका शुगर लेवल बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diabetes patients should not eat these five fruits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हम रात को खाना खाने के बाद या फिर दिन में भी कई फलों का सेवन करते हैं। लेकिन बात जब आम की आती है, तो फिर बाकी सभी फलों को छोड़कर लोग इसका सेवन करना काफी अच्छा मानते हैं। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है और गर्मियों में लोग इसे खाते हैं या फिर इसका जूस बनाकर भी पीते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज के लिए आम खाना फायदा नहीं देता है। एक आम में लगभग 45 ग्राम नेचुरल शुगर होती है। ऐसे में आम का सेवन करना डायबिटीज वाले मरीज को फायदे की जगह नुकसान दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed