कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए भारत सरकार ने एक अहम फैसला किया है। अब दिन हो या रात, आप कभी भी अस्पताल या टीकाकरण केंद्र जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अस्पतालों को 24 घंटे के दौरान किसी भी समय कोरोना वैक्सीन लगाने की इजाजत दे दी है। सरकार ने कहा है कि जिन्हें भी कोरोना वैक्सीन लगवानी हो, वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय अस्पताल जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'सरकार ने टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए समय की बाध्यता समाप्त कर दी है। देश के नागरिक अब 24x7 अपनी सुविधानुसार टीका लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके समय की कीमत बखूबी समझते हैं।'
Coronavirus Vaccine: अब दिन हो या रात कभी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने दी इजाजत
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन