फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: आपकी ये 4 आदतें कर सकती हैं इम्यूनिटी कमजोर, आज ही छोड़ना फायदेमंद

Mon, 05 Jul 2021 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 Jul 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update These four habits of yours can weaken your immunity during the corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ राजेश मुंडेजा


जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja

कोरोना वायरस काफी खतरनाक बीमारी है, जो लोगों को पहले तो संक्रमित करता है और फिर कई लोगों को इसकी वजह से अपनी जान तक गवानी पड़ती है। लगभग पूरी दुनिया में ये वायरस अपना खतरनाक रूप दिखा चुका है। वहीं, भारत में दूसरी लहर के कहर के बाद अब इसकी तीसरी लहर को लेकर विशेशज्ञ पहले ही आगाह कर चुके हैं। ऐसे में हर कोई इससे डरा हुआ है। वहीं, विशेषज्ञ पहले से एक बात को कह चुके हैं कि अगर इस वायरस से बचना है तो हमें अपनी इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करके रखना होगा। दरअसल, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ये वायरस घातक साबित हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि हमारी इम्यूनिटी मजबूत रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारी कुछ आदतें हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती हैं, जिन्हें हमें तुरंत बदलना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में।

Coronavirus update These four habits of yours can weaken your immunity during the corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खाना ठीक से न पका होना

  • कई लोगों की आदत होती है कि वे जल्दी-जल्दी में खाना बनाते हैं, जिसकी वजह से कई बार खाना ठीक से पकता नहीं है और वो उसी खाने का सेवन कर लेते हैं। इसके अलावा कई लोग कच्चे फूड्स भी खाते हैं, ये गलत नहीं है लेकिन इसका ज्यादा सेवन सही नहीं माना जाता है।
Coronavirus update These four habits of yours can weaken your immunity during the corona period
ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है खतरनाक - फोटो : Pixels

ज्यादा पानी पीना

  • पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ लोग जरूरत से ज्यादा पानी का सेवन कर लेते हैं, जिसकी वजह से स्वास्थ्य पर नकारत्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्यादा पानी पीने से किडनी इस पानी को पचा नहीं पाती और इसी वजह से शरीर में मौजूद सोडियम पतला होने लगता है और फिर कोशिकाओं में सूजन आ जाती है। इसलिए पानी का सेवन लिमिट में ही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update These four habits of yours can weaken your immunity during the corona period
जंक फूड - फोटो : पेक्सेल्स

जंक फूड का ज्यादा सेवन

  • कई लोगों को जंक फूड इतने पसंद होते हैं कि वे इनके सिवा कुछ और नहीं खाते या फिर इनका काफी ज्यादा सेवन करते हैं। इनसे मोटपा हो सकता है, जिसकी वजह से कई प्रकार के मेटाबॉलिक विकार हो सकते हैं। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए जंक फूड के सेवन से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Coronavirus update These four habits of yours can weaken your immunity during the corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

नियमित समय पर खाना न खाना

  • मौजूदा स्थिति जिस तरह की चल रही है, ऐसे में नियमित समय पर खाना खाना जरूरी है। कई लोग ऐसा नहीं करते हैं, जिसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, इससे आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।


नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25 + वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है, और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक , वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed