फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कोरोना काल में सता रहा है कमजोर इम्यूनिटी का डर, तो ये पांच नेचुरल तरीके आ सकते हैं काम

Sat, 01 May 2021 01:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 01 May 2021 01:23 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update These five tips can strengthen your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

कोरोना काल में हर किसी को अपनी इम्यूनिटी का डर सता रहा है, क्योंकि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। ऐसे में हर कोई कुछ न कुछ उपाय कर रहा है, जिससे वो अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत कर सके। अगर हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो हम कोरोना ही नहीं कई अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए भी तैयार होते हैं। ऐसे में आपको कुछ नेचुरल तरीके अपनाने की जरूरत है, जिनकी मदद से आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

coronavirus update These five tips can strengthen your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हरी और पौष्टिक सब्जियां खाएं

  • सब्जियां हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं, जो हमें बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करती हैं। फल, सब्जियां, नट मेवा और फलियों का सेवन हमें करना चाहिए, क्योंकि इनमें पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। ये शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जिससे कोशिकाएं सुरक्षित रहती हैं। हरी सब्जियां भी हमारे शरीर को कई लाभ देती हैं, इसलिए हमें इन्हें अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
coronavirus update These five tips can strengthen your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

हल्का व्यायाम देगा फायदा

  • आपको इस बात का ध्यान देना है कि आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए व्यायम तो करना है, लेकिन हल्का। अगर आप भारी व्यायाम करते हैं, तो ये आपके इम्यून सिस्टम पर दबाव डालता है, इसलिए आपको हल्का व्यायाम ही करना है। आप ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिल चला सकते हैं, जॉगिंग कर सकते हैं, टहल सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update These five tips can strengthen your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मोटापे को कंट्रोल करें

  • मोटापे को व्यक्ति के लिए अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि ये कई बीमारियों की जड़ होता है। जब व्यक्ति का वजन बढ़ने लगता है, तो दिल और डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, ये दोनों ही चीजें हमारी इम्यूनिटी को कमजोर कर देती है। इसलिए अगर आप अपना मोटापा कंट्रोल करते हैं, तो इसका फायदा आपको मिल सकता है।
विज्ञापन
coronavirus update These five tips can strengthen your immunity system
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

अच्छी नींद लें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनी रहे, तो आपको अच्छी और भरपूर नींद लेनी चाहिए। जो लोग अच्छी और पूरी नहीं नहीं लेते हैं, उनके बीमार होने का खतरा बना रहता है। इसलिए कम से कम व्यक्ति को आठ घंटे की नींद लेना बेहद जरूरी है। जब आप पूरी नींद लेते हैं, तो आपके शरीर में नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बढ़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed