डॉ. राजन गांधी
फिजिशियन
अनुभव - 25 वर्ष
Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi
कोरोना वायरस महामारी से हर कोई डरा हुआ है, जिसके कारण हर कोई खुद को इस बीमारी से बचाने की कोशिश कर रहा है। भारत में दूसरी लहर आने के बाद एक बार फिर से मामले काफी बढ़े थे। वहीं, इस वायरस ने कई मरीजों की जान भी ली। हालांकि, अब संक्रमितों की संख्या में काफी कमी देखी जा रही है, जिसके कारण पाबंदियां हटाई जा रही हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि कोरोना वायरस हमारे बीच से जा चुका है। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना वायरस हमारे शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, इसका सबसे ज्यादा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ता है। इसलिए हमें हर हाल में अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं उन घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे आप ये कर सकते हैं।