डॉ परवेश मलिक
फिजीशियन
Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik
कोरोना की दूसरी लहर ने देश में जमकर कहर बरसाया। संक्रमितों की संख्या लाखों में सामने आने लगी और हजारों की संख्या में हर दिन इस वायरस से लोग अपनी जान गंवाने लगे। ऑक्सीजन की किल्लत से लेकर अस्पतालों में बेड की कमी तक ने हर किसी को परेशान कर दिया। हालांकि, अब दूसरी लहर धीरे-धीरे नीचे गिरते हुए नजर आ रही है, जिसकी वजह से अब पाबंदियों में ढील दी जा रही है। लेकिन भले ही कोरोना का कहर कम होता नजर आ रहा है, लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस का कहर अब भी जारी है। ऐसे में इसके कुछ शुरुआती लक्षण हैं, जिन्हें देखकर हम इस बीमारी को पहचान सकते हैं, और समय रहते अपना इलाज करवाकर इस जंग को जीत सकते हैं। तो चलिए उन लक्षणों के बारे में जानते हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सिरदर्द होना
- म्यूकरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस साइनस पर अटैक करता है, जिस वजह से व्यक्ति के सिर में तेज दर्द होने लगता है। ऐसे में अगर आपको भी तेज सिरदर्द हो रहा है, और ये कम नहीं हो रहा है तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना है। साथ ही तुरंत आपको अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
नाक में दिक्कतें
- अगर आपको नाक से जुड़ी दिक्कतें, जैसे- नाक का बंद होना, नाक में दर्द होना, नाक में काली पपड़ी का जमना, नाक के आसपास काले धब्बे होना आदि दिखती हैं, तो ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। ब्लैक फंगस व्यक्ति की नाक पर हमला करता है, इसलिए हमें ये लक्षण दिखते ही डॉक्टर से इस बारे में बात करनी चाहिए।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दांत-मसूड़ों से जुड़ी दिक्कतें
- अगर आपके दांत ढीले हो रहे हैं, दांत में दर्द हो रहा है, मसूड़ों में सूजन आ रही है, मसूड़ों में दर्द हो रहा है या अन्य तरह की कोई कोई समस्या हो रही है, तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। दांत और मसूड़ों में होने वाली दिक्कतें भी ब्लैक फंगस के शुरुआती लक्षणों में से एक है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चेहरे से जुड़ी दिक्कतें
- अगर आपके चेहरे पर एक तरफ सूजन आ रही है, चेहरे में दर्द हो रहा है, चेहरा सुन्न पड़ रहा है, चेहरे में कोई बदलाव नजर आ रहा है आदि, तो भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है। ब्लैक फंगस हमारे नाक-मुंह के जरिए हमला करता है। ऐसे में इनमें से कोई भी लक्षण के दिखने पर इसे हल्के में न लेते हुए डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।
नोट: डॉ. परवेश मलिक एक फिजिशियन हैं और वर्तमान में पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल में कार्यरत हैं। डॉ. मलिक ने हरियाणा के महर्षि मार्कंडेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड रिसर्च मुल्लाना, से अपना एबीबीएस पूरा किया है। इन्होंने जनरल मेडिसिन में एमडी भी किया। पानीपत के उजाला सिग्नस महाराजा अग्रसेन अस्पताल मेंसकाम करने से पहले डॉ परवेश ने एम.एम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी में जूनियर रेजिडेंट के तौर पर काम किया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।