डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
देश में जब दूसरी लहर का आगमन हुआ, तो ये कहर बनकर देश के लोगों पर टूटी। लहर इतनी तेजी से आई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जहां अस्पतालों में बैड की कमी साफ देखी गई, तो वहीं दूसरी तरफ ऑक्सीजन की किल्लत ने कई अपनों को हमेशा-हमेशा के लिए दूर कर दिया। हालांकि, अब कोरोना से संक्रमितों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम आ रही है। ऐसे में कई राज्यों ने अपने-अपने वहां लगे लॉकडाउन को या तो पूरी तरह खोल दिया है या फिर कड़ी पाबंदियों में काफी ढील दे दी है। ऐसे में लोग फिर से अपने-अपने घरों के बाहर निकल रहे हैं। लोग खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रहे हैं, और वहां भीड़ भी नजर आ रही है। ऐसे में हमें ये बिल्कुल नहीं भूलना है कि कोरोना अब भी हमारे बीच मौजूद है, और हमारी जरा सी लापरवाही हम पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप अपना और अपनों का ख्याल रख सकते हैं।
2 of 6
Double mask
- फोटो : istock
मास्क जरूर पहनें
- कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत से ही एक बात पर जोर दिया जा रहा है, और वो है मास्क पहनना। हर किसी से कहा जा रहा है कि वो मास्क जरूर पहने और अब तो डबल मास्क पहनने की भी सलाह दी जा रही है। ऐसे में आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना है कि घर से बाहर निकलें, तो मास्क जरूर पहनें।
3 of 6
सामाजिक दूरी बनाना जरूरी
- फोटो : social media
भीड़-भाड़ से बनाएं दूरी
- आप जब बाहर खरीदारी करने जा रहे हैं, तो एक बात को गांठ बांध लें कि चाहे कुछ भी हो जाए। आप भीड़-भाड़ वाली जगहों से खुद को दूर रखेंगे। भीड़ में जाने से आपके संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है, और फिर ये सिर्फ आप तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आपके घर के लोगों, बच्चों, आपसे मिलने वाले हर एक व्यक्ति के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इसलिए भीड़-भाड़ में जाने से जरूर बचें।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सैनिटाइजर है जरूरी
- आप जब भी घर से बाहर जा रहे हैं, तो आपको बाहर जाने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज जरूर करना चाहिए। इसके अलावा आप सैनिटाइजर की एक छोटी बोतल अपने साथ जरूर रखकर ले जाएं और समय-समय पर इससे हाथों को साफ करते रहें। ध्यान रहे कि जो सैनिटाइजर आप इस्तेमाल कर रहे हैं, वो अल्कोहल बेस्ड ही हो।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
पब्लिक ट्रासपोर्ट की जगह अपना वाहन चुनें
- आपको कोशिश करनी चाहिए कि इस कोरोना काल में आप अपने वाहन में ही कहीं जाएं। जितना हो सके पब्लिक ट्रासपोर्ट का इस्तेमाल करने से बचें। हालांकि, अगर आपके पास अपना वाहन नहीं है और आपका पब्लिक ट्रासपोर्ट में सफर करना जरूरी है, तो ऐसी स्थिति में आपको हर किसी से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए, मास्क जरूर पहनना चाहिए और पब्लिक ट्रासपोर्ट में किसी भी चीज को छूने से बचना चाहिए आदि।