फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूली के सेवन के हैं कई फायदे: इम्यूनिटी मजबूत करने से लेकर पाइल्स में तक है लाभदायक

Sat, 12 Jun 2021 04:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Jun 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Health tips There are many benefits of consuming radish
मूली के फायदे - फोटो : Pixabay

प्रिया पांडेय


डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

इंसान के जीवन में कई चीजें काफी महत्व रखती हैं। वो कैसे रहता है, किन लोगों के आसपास रहता है, अपने जीवन में वो क्या कर रहा है, कैसे लोगों से उसके संबंध हैं आदि। वहीं, जिस तरह मानव जीवन में इन सब चीजों का अपना महत्व है, ठीक उसी तरह व्यक्ति के जीवन में खाने का भी अहम महत्व है। व्यक्ति कैसे आहार ले रहा है, उसके खाने में कौन-कौन सी पौष्टिक चीजें शामिल हैं, जो चीजें वो खा रहा है वो कितनी लाभकारी हैं आदि। वहीं, मूली खाने के अपने कुछ फायदे हैं। फिर चाहे आप मूली को सलाद के तौर पर खाएं या फिर मूली के पराठे खाएं आदि। मूली में फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन- सी,ई, ए और बी6 मौजूद होते हैं, जो हमें कई फायदे देते हैं। तो चलिए जानते हैं मूली खाने के फायदों के बारे में।

Health tips There are many benefits of consuming radish
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेटाबॉलिज्म मजबूत करने में मदद मिलती है

  • मूली का सेवन करने से व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है, साथ ही आपका पाचन तंत्र अच्छी तरह से काम भी करता है। यही नहीं मूली एसिडिटी और गैस्ट्रिक जैसी दिक्कतों को दूर करने में मददगार साबित होती है। इसलिए आप अपने खाने में सलाद के तौर पर या अन्य तरह से शामिल कर सकते हैं।
Health tips There are many benefits of consuming radish
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इम्यूनिटी होगी मजबूत

  • मूली में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए मूली के सेवन को हमारे शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, अगर मूली का रोजाना सेवन किया जाए, तो ये हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। मूली में पाए जाने वाला विटामिन-सी हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूती दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips There are many benefits of consuming radish
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यूरिन की दिक्कत में लाभकारी

  • कई लोगों के साथ दिक्कत देखी जाती है कि उनकी यूरिन रूक-रूककर पास होती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को काफी परेशानी होती है। ऐसे में इसमें आपकी मदद मूली कर सकती है। ऐसी स्थिति में आपको मूली का सेवन रोजाना करना चाहिए। ऐसा करने से यूरिन की रूकावट में होने वाली दिक्कत को दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
Health tips There are many benefits of consuming radish
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पाइल्स में भी लाभकारी

  • जिन लोगों को पाइल्स की दिक्कत होती है, उन्हें काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। कई बार ये समस्या अचानक से सामने आ जाती है। ऐसे में अगर आप इसमें राहत पाना चाहते हैं, तो इसमें आपकी मदद मूली की सब्जी कर सकती है। मूली की सब्जी का सेवन करने से पाइल्स की दिक्कत कम होने में मदद मिलती है।


नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed