कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान किया, और इसकी दूसरी लहर ने तो भारत में जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी से लेकर ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से काफी लोगों ने अपनी जान तक गवा दी। ऐसे में देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया था हालांकि, मौजूदा समय में ये लहर कमजोर पड़ते हुए नजर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच राजस्थान से सामने आए कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप के 11 मरीजों ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। दरअसल, प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में कप्पा स्वरूप के 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में इस नए वैरिएंट ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। तो चलिए आपको इस कप्पा स्वरूप के बारे में बताते हैं। जानते हैं कि ये डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कितना खतरनाक है।
कोरोना अलर्ट: डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कितना खतरनाक है कप्पा वैरिएंट? और क्या हैं इसके लक्षण, यहां जानें सबकुछ
डेल्टा वैरिएंट से कितना खतरनाक?
- भारत में डेल्टा वैरिएंट के भी कई मामले मिल चुके हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कप्पा डेल्टा से कितना खतरनाक है। इस पर राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने बताया कि कप्पा वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले कम जानलेवा है। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन जरूर करें।
कब आया था भारत में?
- कोरोना का कप्पा वैरिएंट अक्टबूर 2020 में पहली बार भारत में आया था। ये एक डबल म्यूटेट स्ट्रेन है। वहीं, इसकी जटिल प्रकृति को देखेत हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट कहा है।
इन लक्षणों को न करें नजरअदाज:-
-खांसी होना
-गले में खराश की दिक्कत
-तेज बुखार आना
-गले में जलन या दर्द होना
-सिरदर्द होना।
ये सभी लक्षण कोरोना के अन्य म्यूटेंट्स की तरह ही घातक हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको ये लक्षण नजर आए तो आपको तुरंत डॉक्टर से सपर्क करना चाहिए।
कोरोना से बचने के ये हैं उपाय
मास्क
- आपको मास्क जरूर पहनकर रखना है। आप सर्जिकल मास्क, कपड़े का मास्क या फिर बिना वॉल्व वाला एन95 मास्क पहन सकते हैं। ध्यान रहे कि समय-समय पर मास्क को बदलते रहें।