फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना अलर्ट: डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कितना खतरनाक है कप्पा वैरिएंट? और क्या हैं इसके लक्षण, यहां जानें सबकुछ

Wed, 14 Jul 2021 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Jul 2021 01:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update How dangerous is the Kappa variant compared to the Delta variant of Corona these are the symptoms
Coronavirus - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान किया, और इसकी दूसरी लहर ने तो भारत में जमकर कहर मचाया। अस्पतालों में बेड की कमी से लेकर ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से काफी लोगों ने अपनी जान तक गवा दी। ऐसे में देश के ज्यादातर राज्यों में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाया गया था हालांकि, मौजूदा समय में ये लहर कमजोर पड़ते हुए नजर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच राजस्थान से सामने आए कोरोना वायरस के कप्पा स्वरूप के 11 मरीजों ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। दरअसल, प्रदेश के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने जानकारी दी कि राज्य में कप्पा स्वरूप के 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में इस नए वैरिएंट ने हर किसी की चिंता को बढ़ा दिया है। तो चलिए आपको इस कप्पा स्वरूप के बारे में बताते हैं। जानते हैं कि ये डेल्टा वैरिएंट के मुकाबले कितना खतरनाक है।

Coronavirus update How dangerous is the Kappa variant compared to the Delta variant of Corona these are the symptoms
corona delta - फोटो : istock

डेल्टा वैरिएंट से कितना खतरनाक?

  • भारत में डेल्टा वैरिएंट के भी कई मामले मिल चुके हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कप्पा डेल्टा से कितना खतरनाक है। इस पर राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने बताया कि कप्पा वैरिएंट डेल्टा के मुकाबले कम जानलेवा है। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन जरूर करें।
Coronavirus update How dangerous is the Kappa variant compared to the Delta variant of Corona these are the symptoms
कोरोना का नया वैरिएट - फोटो : pixabay

कब आया था भारत में?

  • कोरोना का कप्पा वैरिएंट अक्टबूर 2020 में पहली बार भारत में आया था। ये एक डबल म्यूटेट स्ट्रेन है। वहीं, इसकी जटिल प्रकृति को देखेत हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update How dangerous is the Kappa variant compared to the Delta variant of Corona these are the symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इन लक्षणों को न करें नजरअदाज:-

-खांसी होना
-गले में खराश की दिक्कत
-तेज बुखार आना
-गले में जलन या दर्द होना
-सिरदर्द होना।

ये सभी लक्षण कोरोना के अन्य म्यूटेंट्स की तरह ही घातक हो सकते हैं। इसलिए अगर आपको ये लक्षण नजर आए तो आपको तुरंत डॉक्टर से सपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन
Coronavirus update How dangerous is the Kappa variant compared to the Delta variant of Corona these are the symptoms
Double mask - फोटो : istock

कोरोना से बचने के ये हैं उपाय

मास्क

  • आपको मास्क जरूर पहनकर रखना है। आप सर्जिकल मास्क, कपड़े का मास्क या फिर बिना वॉल्व वाला एन95 मास्क पहन सकते हैं। ध्यान रहे कि समय-समय पर मास्क को बदलते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed