फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोविड-19 टीका: इन तरीकों से वैक्सीन के साइड-इफेक्ट को कर सकते हैं कम, विशेषज्ञ से जानें

Mon, 31 May 2021 05:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 31 May 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Here are some ways to reduce the side effects of the Corona Vaccine
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

डॉ. राजन गांधी


जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का असर साफ देखा जा सकता है। पहली लहर से भी ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए और इस वायरस की वजह से काफी संख्या में लोगों की जान अब भी जा रही है। हालांकि, इन सबके बीच देश में लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है, क्योंकि इस वायरस को हराने का ये ही एकमात्र उपाय है। वहीं, कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ साइड इफेक्ट्स देखे जा रहे हैं जिनमें बुखार आना, सिर दर्द होना, थकान, इंजेक्शन लगने वाली जगह पर दर्द होना आदि शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इन साइड इफेक्टस को कम करने के लिए हम क्या टिप्स अपना सकते हैं।

coronavirus update Here are some ways to reduce the side effects of the Corona Vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अच्छे से आराम करें

  • शरीर के इम्यून सिस्टम को कोरोना वायरस से बचाने के लिए एंटीबॉडी बनानी पड़ती है। ऐसे में सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको करना ये है कि आपको थोड़ा आराम करना है। वहीं, वैक्सीन लगाने के बाद आपको समय पर सोना है और पूरी नींद लेनी है, ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सके। आपको इस दौरान कोई टेंशन भी नहीं लेनी है।
coronavirus update Here are some ways to reduce the side effects of the Corona Vaccine
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

आईस पैक कर सकता है मदद

  • कोरोना वैक्सीन का इंजेक्शन हमारे उल्टे हाथ पर लगाया जाता है। ऐसे में इस जगह पर कई बार दर्द रह जाता है या फिर रेडनेज की समस्या भी हो सकती है, जिसके कारण आपको परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में आप इंजेक्शन वाली जगह पर आईस पैक से सिकाई कर सकते हैं। ऐसे में आपको दर्द और इस जगह आने वाली सूजन पर भी आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Here are some ways to reduce the side effects of the Corona Vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixels

शरीर को हाइड्रेटेड रखें

  • जब हम कोरोना वैक्सीन लगवाते हैं, तो इसके बाद कई लोगों में बुखार और कमजोरी होने जैसे साइड इफेक्ट्स नजर आते हैं और ये दो-तीन दिन रहते हैं। ऐसे में आपको अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए अत्यधिक मात्रा में पानी पीने चाहिए। इससे शरीर के विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं और हमें जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
coronavirus update Here are some ways to reduce the side effects of the Corona Vaccine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन लगाने के बाद आपको कम से कम दो-तीन दिन तक खुद को ज्यादा हाइड्रेटेड रखना है। इसके लिए आप ताजा जूस, नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed