डॉ राजेश मुंडेजा
जनरल फिज़ीशियन
अनुभव- 25 साल से ज्यादा
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja
दुनिया भर में कोरोना वायरस ने अपना असर दिखाया और भारत में तो इसकी दूसरी लहर ने काफी कहर मचाया। ऐसे में जहां काफी संख्या में लोग संक्रमित हुए, तो वहीं दूसरी तरफ काफी लोगों की ये जान भी ले रहा है। कोरोना से बचने के लिए कई चीजों के बारे में बताया जा रहा है, लेकिन कोरोना की पहली लहर और मौजूदा समय में एक अंतर जो है वो है कि हमारे पास वैक्सीन मौजूद है। इसलिए हर किसी को अपनी बारी आने पर वैक्सीन लगाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, लोग काफी संख्या में सेंटर्स पर वैक्सीन लगवाने पहुंच भी रहे हैं। लेकिन देखा जा रहा है कि कुछ लोग वैक्सीन लेने के बाद लापरवाही कर रहे हैं, जो कि पूरी तरह गलत है। हर किसी को ये समझना होगा कि वैक्सीन के बाद भी हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना है, तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।