फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितना खतरनाक है कोरोना वायरस का N440K वैरिएंट? यहां जानें सबकुछ

Mon, 10 May 2021 05:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 10 May 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Andhra Pradesh government claims N440K variant of coronavirus is not dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना वायरस की पहली लहर के बाद अब दूसरी लहर से काफी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। हाालत ये हैं कि कई राज्यों ने पूर्ण लॉकडाउन या लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा रखी है, ताकि इस वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। इन सबके बीच देश में N440K की काफी चर्चा है, जो कि कोरोना वायरस का एक वैरिएंट है। लेकिन अभी आप इस बात से अंजान होंगे कि ये कितना खतरनाक है? तो चलिए जानते हैं इस वैरिएंट के बारे में।

coronavirus update Andhra Pradesh government claims N440K variant of coronavirus is not dangerous
भारत में कोरोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

दरअसल, पिछले दिनों कहा गया कि कोरोना के N440K वैरिएंट से आंध्र प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। वहीं, इसके बाद आंध्र प्रदेश के कोविड कमांड सेंटर के प्रमुख डॉक्टर के. एस. जवाहर रेड्डी ने कहा है कि कोरोना का ये वैरिएंट दिसंबर 2020, जनवरी और फरवरी 2021 में प्रचलन में था।

coronavirus update Andhra Pradesh government claims N440K variant of coronavirus is not dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

उन्होंने ये भी कहा कि इस वैरिएंट के कारण मार्च में भारी गिरवाट आई। वहीं, मौजूदा पॉजिटिविटी दर में N440K वैरिएंट की हिस्सेदारी न्यूनतम है। यहां आपको बता दें कि सेंटर फॉर सेल्यूलर एंट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने N440K वैरिएंट की खोज आंध्र प्रदेश में की थी। उस वक्त इस वैरिएंट को 15 गुना अधिक संक्रामक बताया गया था। वैज्ञानिकों का कहना था कि इस वैरिएंट के कारण ही लोग तीन से चार दिन में बीमार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Andhra Pradesh government claims N440K variant of coronavirus is not dangerous
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

जहां कोरोना वायरस के इस N440K वैरिएंट को लेकर कहा जा रहा था कि ये एक हजार गुना तेजी से फैलता है। वहीं, अब इस बात से किनारा कर लिया गया है। कुल मिलाकर मौजूदा समय में इस वैरिएंट को खतरनाक नहीं माना जा रहा है। 

विज्ञापन
coronavirus update Andhra Pradesh government claims N440K variant of coronavirus is not dangerous
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सवाल ये भी आता है कि जब-जब ये वायरस खुद को बदलता है तो कई तरह की दिक्कतें सामने आती है। ऐसे में अगर ये वायरस खुद का रूप बदल न पाए, क्या ऐसा हो सकता है? इस पर विशेषज्ञ मानते हैं कि अब तक कोई दवा या वैक्सीन ऐसी नहीं है जो इस वायरस को म्यूटेट होने से रोक सकती है।

स्रोत और संदर्भ:  
https://twitter.com/ANI/status/1390219224245669897

अस्वीकरण नोट: यह लेख आंध्र प्रदेश के कोविड कमांड सेंटर के प्रमुख डॉक्टर के. एस. जवाहर रेड्डी द्वारा कही गई बातों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed